ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट के सदस्यों ने सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने की ली शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट के सदस्यों ने सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने की ली शपथ

By Mohan Rao
Published: August 26, 2023
Share
लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट के सदस्यों ने ली शपथ
SHARE

भिलाई। लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट का शपथ ग्रहण समारोह होटल अमित इंटरनेशनल में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी के रूप में क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट लायन अनिता अग्रवाल उपस्थित हुई। दीप प्रज्वलन, भारतमाता तथा सर मेलविन जोन्स के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ध्वज वंदना लायन मंजू बंसल ने की। स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष लायन सरोज अग्रवाल ने दिया।

शपथ अधिकारी लायन अनिता अग्रवाल ने सर्वप्रथम चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक पहुंचने पर चंद्रविजय की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। तत्पश्चात क्लब के संचालक मंडल तथा अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को सेवा क्षेत्र में समर्पित भाव से एवं टीम भाव से कार्य करने हेतु शपथ दिलाई। हर पदाधिकारी को उनकी जवाबदारी समझाते हुए कार्य करने का तरीका बताया। उन्होने कहा कि हम विनम्रता का दामन कभी न छोड़ें, सेवा का भाव सर्वोपरि रखें, सहयोगात्मक रवैया अपनाए, अपने कार्यों एवं क्लब के प्रति समर्पण का भाव रखें, फिर कोई वजह नहीं होगी कि, हम सफल न हों। उन्होने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

सभी पदाधिकारियों ने भी अग्नि को साक्षी मानकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की उत्साह के साथ शपथ ली। लायन अध्यक्ष प्रमिला मित्तल ने उन्हे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने हेतु क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अध्यक्ष की जवाबदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि, डिस्ट्रिक्ट से मिले निर्देशों के अनुसार वो डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर अपनी टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगी। इस वर्ष फूड फॉर हंगर, पर्यावरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर क्लब ज्यादा फोकस करेगा। कोषाध्यक्ष लायन ऊषा अग्रवाल ने भी कोष से सम्बन्धित रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन भारती अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन सह सचिव लायन प्रभा पटेल ने किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की बैठक के पहले की बड़ी कार्रवाई: महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसडीओपी और थाना प्रभारी निलंबित
नए वैरिएंट का बढ़ता खतरा: अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक, कोरोना टीकाकरण की करेंगे समीक्षा
प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, ED की मांग पर पांच दिन और बढ़ी रिमांड, 22 मार्च को होगी पेशी
एलोवेरा से पाएं सुंदर और बोदाग चेहरा, ऐसे करें उपयोग…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर : रक्षाबंधन के बाद रेलवे ने इस रूट पर रद्द की 22 ट्रेनें… जानिए क्या है वजह?
Next Article मदुरै में प्राइवेट पार्टी कोच में हुआ ब्लास्ट, झुलसने से 10 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल… जानिए हादसे का वजह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?