ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लॉक, रायपुर से पहले ही इन ट्रेनों का सफर होगा समाप्त… देखें ट्रेनों की पूरी सूची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Railway breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लॉक, रायपुर से पहले ही इन ट्रेनों का सफर होगा समाप्त… देखें ट्रेनों की पूरी सूची

By Mohan Rao
Published: May 3, 2023
Share
रायपुर रेलवे स्टेशन
SHARE

रायपुर Raipur. रायपुर – आरवीएच के बीच दूसरी रेललाइन व रायपुर स्टेशन यार्ड के आधुनिकरण के कारण रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लॉक लिया गया है। एक दिन पहले रेलवे ने 100 से ज्यादा ट्रेनों का शेड्यूल बदल दिया। 20 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही शेष ट्रेनों को रूट चेंज कर दिया। अब रेलवे ने 35 ऐसी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है जो रायपुर से पहुंचने से पहले ही अपना सफर समाप्त कर देंगी।

रेलवे द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर- रायपुर आरवी ब्लॉक हट के बीच दूसरी रेललाइन एवं रायपुर यार्ड का आधुनिकरण का कार्य किया जाना है । यह  कार्य 04 मई से 10 मई के बीच पूरे 7 दिन तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी । इसके कारण कई 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो रही है। इसकी पहली सूची एक दिन पहले जारी की गई। अब रायपुर पहुंचने से पहले जिन ट्रेनों का सफर समाप्त किया जा रहा है उनकी लिस्ट जारी की गई है। मेबा ब्लॉक के दौरान आवश्यक जानकारी लिए यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल द्वारा हेल्पलाइन नंबर 138 एवं 0771-2252500 भी जारी किया गया है । पूछताछ केंद्र एवं हेल्प बूथ पर भी यात्रियों के लिए सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी ।

गंतव्य से पहले  समाप्त होने वाली गाड़ियां  

(1) 03 मई को अंबिकापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर -दुर्ग एक्सप्रेस उसलापुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी उसलापुर- दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
(2)  04 मई,  को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
(3)  05 मई,  को डोंगरगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग- रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(4)  04 मई को गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम- रायपुर पैसेंजर स्पेशल को महासमुंद  में समाप्त  कर दिया जाएगा यह गाड़ी महासमुंद  -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
 (5)  05 मई,  को गाड़ी संख्या 08527 रायपुर -विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल महासमुंद स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर- महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।
(6)  08 मई,  को अंबिकापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर- दुर्ग एक्सप्रेस उसलापुर में समाप्त कर दी जायेगी यह गाड़ी उसलापुर – दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
(7)  09 मई,  को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी 09 मई,  को दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
(8)  08 मई,  को लखनऊ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ -रायपुर एक्सप्रेस उसलापुर में समाप्त कर दी जायेगी यह गाड़ी दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
(9)  09 मई,  को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर -लखनऊ  एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर-उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
(10)  09 मई,  को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 08745 कोरबा -रायपुर मेमू स्पेशल बिलासपुर में समाप्त कर दी जायेगी यह गाड़ी बिलासपुर -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(11)  09 मई,  को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08746 रायपुर – कोरबा मेमू स्पेशल बिलासपुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर – बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(12)  09 मई,  को गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम- रायपुर पैसेंजर स्पेशल को महासमुंद  में समाप्त  कर दिया जाएगा यह गाड़ी महासमुंद  -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(13)  10 मई,  को गाड़ी संख्या 08527 रायपुर -विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल महासमुंद स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर- महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।
 (14)  09 एवं 10 मई,  को गाड़ी संख्या 08816 अंतागढ़ – रायपुर डेमू स्पेशल को दुर्ग  में समाप्त  कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग  -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(15)  09 एवं 10 मई,  को गाड़ी संख्या 08815 रायपुर – अंतागढ़ डेमू स्पेशल स्पेशल दुर्ग स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर- दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
(16)  08 मई,  को गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्रनगर टर्मिनल- दुर्ग एक्सप्रेस को बिलासपुर  में समाप्त  कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर  -दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
(17)  10 मई,  को गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग – राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी दुर्ग -बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
(18)  09 मई,  को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू स्पेशल को बिलासपुर  में समाप्त  कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर  -गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
(19)  09 मई,  को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी गोंदिया – बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
(20)  8 मई को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद -रायपुर एक्सप्रेस को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग और रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(21) 9 मई को गाड़ी संख्या 12772 रायपुर से चलने वाली रायपुर -सिकंदराबाद एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर एवं दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
(22) 8 एवं 09 मई को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18425 पुरी -दुर्ग एक्सप्रेस को महासमुंद में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी महासमुंद एवं दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
(23) 9 मई एवं 10 मई को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18426 को दुर्ग-पूरी एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन के स्थान पर महासमुंद स्टेशन से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी।
(24) 9 मई को कोरबा से चलने वाली 18252 कोरबा- रायपुर एक्सप्रेस को बिलासपुर में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर- रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(25) 9 मई को गाड़ी संख्या 18251 रायपुर- कोरबा एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन के स्थान पर बिलासपुर से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर -बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(26) 9 मई एवं 10 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08705 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल को रायपुर के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा  यह गाड़ी रायपुर-दुर्ग  के मध्य रद्द रहेगी।
(27) 9 एवं 10 मई को गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग -बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(28)  9 मई एवं 10 मई को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08709 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल को रायपुर के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा।
(29) 9 एवं 10 मई को गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़ -रायपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(30) 9 मई को गाड़ी संख्या 08729 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू  स्पेशल रायपुर स्टेशन के स्थान पर दुर्ग से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर- दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
(31) 10 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(32) 9 मई को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर -रायपुर पैसेंजर स्पेशल मांढऱ में समाप्त कर दिया जाएगा एवं गाड़ी संख्या 08280 रायपुर- कोरबा पैसेंजर स्पेशल को मांढऱ से शुरू किया जाएगा यह गाड़ी रायपुर – मांढऱ के मध्य रद्द रहेगी

CG में छात्रा के साथ दरिंदगी : कपड़े से चेहरे को ढक कर किया रेप, जान से मारने की धमकी… आरोपी गिरफ्तार
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा ने लगवाया कोरोना वैक्सीन
राजस्थान में भीषण हादसा: बस और ट्राले की आमने-सामने टक्कर… 8 लोग जिंदा जले
केन्द्रीय बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का बड़ा बयान, मिडिल क्लास के लिए होगा कुछ खास
एलिट इंडिया ट्रांसफार्मेशन समिट में छत्तीसगढ़ को मिला एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात 'मोचा', 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात ‘मोचा’, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
Next Article IPL-2023: धोनी का यह आखिरी आईपीएल? सीएसके के कप्तान ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL-2023: धोनी का यह आखिरी आईपीएल? सीएसके के कप्तान ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?