ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी को लेकर हुई बैठक: कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में तैयारी के निर्देश…. लोगों और श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जाएगा पूरा ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी को लेकर हुई बैठक: कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में तैयारी के निर्देश…. लोगों और श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जाएगा पूरा ध्यान

By @dmin
Published: February 8, 2021
Share
Meeting held for the preparation of Rajim Maghi Punni Mela: Collector gave instructions for preparation in time-limit
Meeting held for the preparation of Rajim Maghi Punni Mela: Collector gave instructions for preparation in time-limit
SHARE

गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा दिये गए निर्देश पर राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई मंचीय आयोजन नहीं किए जाएंगे और ना ही आयोजन शासकीय होंगे लेकिन श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला सीईओ चंद्रकांत वर्मा, डीएफओ मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर जेआर चौरसिया एवं जिला अधिकारी मौजूद थे ।
कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगा। इस दौरान 3 स्नान पर्व 27 फरवरी माघी पूर्णिमा, 6 मार्च जानकी जयंती और 11 मार्च महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर होगा । स्नान के लिए स्नान कुंड बनाये जाएंगे ।उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, बायो शौचालय ,बिजली, पानी ,स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत राजिम व नयापारा को सफाई की जिम्मेदारी दी गई है । इसी तरह अन्य विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग को सफाई, सड़क, बेरिकेड्स, विद्युत विभाग को लाइट, नगर पंचायत राजिम को साफ सफाई, पीएचई को बायो टॉयलेट, पानी की व्यवस्था, खाद्य विभाग को भोजन प्रबन्ध, जल संसाधन विभाग को पर्याप्त स्नान कुंड बनाने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने कहा कि इस बार शासकीय स्टाल नही लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी नही होगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के चलते कोई भी स्टेज कार्यक्रम नहीं आयोजित होंगे लेकिन आम जनता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। राजिम पुन्नी मेला के सुचारू संचालन के लिये कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्रकांत वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है,वहीं राजिम के अनुविभागीय अधिकारी श्री जी.डी. वाहिले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक के पश्चात कलेक्टर एवं अधिकारियों द्वारा मेला स्थल का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए ।

हरियाणा के बाद अब दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में भी इंटरनेट सेवा बंद
जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए यूके से पीएम मोदी को न्यौता, पहले भारत आएंगे बोरिस जॉनसन
बेरोजगार रमन सिंह को झूठ की नीली चिड़िया उड़ाने का नया शौक-मोहन मरकाम
भारत को दहलाने की साजिश, जम्मू में मंदिरों पर अटैक करने की फिराक में हैं आतंकी संगठन, हाई अलर्ट जारी
Bhilai Breaking : चाय वाले का खाता खुलवाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन, भिलाई में कथित पत्रकारों का कारनामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breakage of canals will lead to renovation कोरिया जिले के किसानों को रास आ रहा शहद का उत्पादन…. मात्र तीन माह में एक लाख रूपए से अधिक का किया शहद उत्पादन
Next Article Commissioner arrived to inspect the shed prepared to make manure कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी निकले फिल्ड में…. नोडल अधिकारी ने चलाया हैण्डपंप, हवा निकलने पर टैंकर से जल प्रदाय करने दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?