ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : चाय वाले का खाता खुलवाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन, भिलाई में कथित पत्रकारों का कारनामा
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : चाय वाले का खाता खुलवाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन, भिलाई में कथित पत्रकारों का कारनामा

By Mohan Rao Published September 29, 2024
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

चाय बेचने वाले शख्स और उसके साथी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का दिया था झांसा

भिलाई। चाय बचने वाले एक शख्स व उसके साथी के नाम पर फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भिलाई के दो कथित पत्रकारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों ने मिलकर चाय वाले व उसके साथी का अलग-अलग बैंक एकाउंट खुलवाया और उसमें 80 और 85 लाख यानी 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। इस मामले शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर सुपेला निवासी धीरज महतो (22) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दोस्त रावणभाठा निवासी मुकेश तांडी (22) दोनों दोस्त है। दोनों ने शिकायत की है कि वह जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल के पास चाय गुमटी चलाता है। इनका परिचय गोविंदा चौहान व रविकांत मिश्रा से था। 2023 में गोविंदा चौहान और उसके साथी रविकांत मिश्रा ने दोनों से कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिलाउंगा। इसके लिए दोनों को बैंक एकाउंट खोलाना पड़ेगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के चक्कर में आकर आईडीएफसी बैंक में दोनों ने खाता खुलवा लिया।9 इस बीच गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा ने कहा कि दोनों का बैंक खाता और एटीएम ले जाना पड़ेगा। क्योंकि बैंक खाता को सिस्टम में अपडेट करना होगा। इसके बाद दोनों धीरज और मुकेश दोनों का बैंक एकाउंट डिटेल और एटीएम लेकर चले गए। धीरज और मुकेश ने अपने बैंक खाता में मोबाइल नम्बर को अपडेट करा दिया। कुछ दिन बीत गए, लेकिन गोविंदा और रविकांत ने बैंक खाता और एटीएम नहीं लौटाया।

धीरज महतो व उसका दोस्त जब भी अपना एटीएम मांगते तो वे टालमटोल करने लगे। इसके बाद दोनों को शक हुआ वे बैंक पहुंच गए। एकाउंट के बारे में बैंक प्रबंधन से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खातों ने लाखों रुपए लेन देन किया जा रहा है। इसके कारण मुंबई ब्रांच ने बैंक एकाउंट को होल्ड कर दिया है। यह सुनकर दोनों को होश उड़ गए। इसके बाद धीरज और मुकेश के खाते में हुए ट्रांजेक्शन से बता चला कि गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा दोनों के खातों से कुल 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। इनके माध्यम से गोविंदा के खाते में 80 लाख और रविकांत मिश्रा के खाते में 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। गोविंदा चौहान व रविकांत मिश्रा द्वारा एक न्यूज पोर्टल का संचालन करने की बात भी सामने आई है।

खातों का गलत इस्तेमाल कर लाखों का ट्राजेक्शन
सुपेला क्षेत्र के दो लोगों के खातों का इस्तेमाल कर लाखों का ट्रांजेक्शन किया गया है। भिलाई के गोविंदा चौहान व रविकांत मिश्रा ने इन खातों का दुरुपयोग किया। शिकायत मिलने पर सुपेला पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों के खातों की डिटेल मंगाई गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– सत्य प्रकाश तिवारी, सीएसपी भिलाईनगर

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao September 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए पांच जवान, अस्पताल में भर्ती
Next Article गांजा तस्करी करते तीन युवक गिरफ्तार, ओड़िशा से कार में लेकर पहुंचे थे रायपुर… हाइवे पर पकड़ाए

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?