भिलाई। मौसम में बदलाव के साथ ही इस बार मई माह में बारिश का रिकार्ड टूट गया है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के निचली जगहों पर पानी भर गया है। सड़कें लबालब हैं और एक फीट से ऊपर पानी बहा। मंगलवार की सुबह से ही तेज बारिश से ताममान को गिरा दिया। हालांकि 10 बजे के बाद धूप खिल गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम में यह बदलाव आगे भी जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 32.2 मिमी बारिश हुई है। यह 2011 के बाद से अब तक मई महीने में किसी भी दिन हुई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 2018 में 14 मई को 15.4 मिमी बारिश हुई थी, जो सर्वाधिक रही थी। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह रात का तापमान 21.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की वजह से हवाओं में ठंडक है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव आया है।
मई माह में टूटा बारिश का रिकार्ड… ट्विनसिटी में पिछले दो दिनों से हो रही है बारिश… निचली जगहों पर लबालब भरा पानी




