ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics

By Om Prakash Verma
Published: May 31, 2023
Share
Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
SHARE

भारत के प्रमुख डायग्नोस्टिक सेंटर्स में से एक, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने ‘एजिलस डायग्नोस्टिक्स’ के रूप में रिब्रांडिंग की है। 1995 में स्थापित इस कंपनी ने रीब्रांडिंग की दिशा में पिछले कुछ वर्षों में अपने काम के परिणामस्वरूप, नए नाम के साथ नई पहचान को अपनाने की घोषणा की है। ‘एजिलसÓ लैटिन शब्द से प्रेरित है, जिसका अर्थ ‘फुर्तीला’ है। यह मरीजों और डॉक्टर्स के साथ विशेषज्ञता, अनुभव और भरोसे की 28 वर्षों की विरासत ही है, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को देखते हुए, जाँच करने, श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डायग्नोसिस करने और नई तकनीक को अपनाने में सक्षम होगी।

इस नई पहचान पर बोलते हुए, आनंद के, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एजिलस डायग्नोस्टिक्स, ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में ब्रांड परिवर्तन के लिए हमारे प्रयासों के तहत, हम इस नई पहचान को अपनाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि यह कंपनी के आगामी विकास की दिशा को गति प्रदान करेगी। उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक देखभाल प्रदान करके, पिछले 28 वर्षों से हम लाखों मरीजों और डॉक्टर्स का विश्वास जीतने में सक्षम रहे हैं। हम नवीनतम डायग्नोस्टिक समाधान लॉन्च करके, विश्व स्तरीय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम्स का निर्माण करके और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करके, हमेशा एक कदम आगे रहे हैं। कंपनी का सिर्फ नाम ही बदला गया है, हमारे मार्गदर्शक सिद्धांत और व्यापार के मूल सिद्धांत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ब्रांड परिवर्तन को पूरा करने के लिए आने वाले समय में, हम अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। यह नया ब्रांड अब से सभी ग्राहकों और पार्टनर्स के बीच प्रतिबिंबित होगा।

एजिलस के माध्यम से, कंपनी का लक्ष्य अपने प्रत्येक स्टेकहोल्डर के लिए नए सिरे से मूल्यों का निर्माण करना है। मरीजों के लिए, एजिलस मेडिकल प्रोफेशनल्स को गुणवत्ता और समय पर देखभाल प्रदान करने में सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता है। चैनल पार्टनर्स के लिए, एजिलस नए विकास चरण को शुरू करने के लिए एक गति है। लोगों के लिए, एजिलस कंपनी की प्रेरक शक्ति, सहयोग की संस्कृति और विविधता व समावेश के वातावरण को स्थापित करने और बढ़ावा देने का एक प्रयास है। जनता और समाज के लिए, एजिलस बड़े पैमाने पर बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। पृथ्वी के लिए, एजिलस कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के उद्देश्य से एक स्थिरता रोडमैप तैयार करने का वादा है।

कंपनी द्वारा एक व्यापक लेबोरेटरी नेटवर्क स्थापित किया गया है, जिसमें 410 से अधिक लैब्स, 3700 से अधिक ग्राहक टचपॉइंट्स और 12000 से अधिक डायरेक्ट क्लाइंट्स शामिल हैं। नेटवर्क के मामले में 1000 से अधिक शहरों, 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपस्थिति के साथ एजिलस डायग्नोस्टिक्स भारत की सबसे बड़ी श्रृंखला है। एजिलस, देश में लेबोरेटरीज़ के सबसे बड़े मान्यता प्राप्त नेटवर्क में से एक को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की 43 लैब्स को एनएबीएल द्वारा मान्यता प्राप्त है और 3 लैब्स को एनएबीएल एम (ईएल) टी कार्यक्रम के तहत मान्यता प्राप्त है। मुंबई और दुबई में इसकी दो ऐसी लेबोरेटरीज़ हैं, जिन्हें सीएपी द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। यह वित्त वर्ष 23 में, कुल 16.6 मिलियन से अधिक मरीजों को सेवाएँ देने और 39.1 मिलियन जाँचें पूरी करने में सक्षम रहा है। कंपनी हिस्टोपैथोलॉजी, ट्रांसप्लांटेशन इम्यूनोलॉजी और मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी पर केंद्रित 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से लैस है।

एजिलस डायग्नोस्टिक्स (पूर्व में एसआरएल डायग्नोस्टिक्स) के पास उपलब्धियों की एक लंबी सूची है। इसमें देश की पहली एनएबीएल और सीएपी मान्यता प्राप्त मेडिकल लेबोरेटरी, पहली एबीडीएम इंटीग्रेटेड लेबोरेटरी, ओलंपिक 2020 और 2024 के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के साथ भागीदारी करने वाली एकमात्र भारतीय लेबोरेटरी और कई अन्य उपलब्धियाँ शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य रणनीतिक विस्तार के माध्यम से, न सिर्फ जीनोमिक्स और अगली पीढ़ी के डायग्नोस्टिक्स, बेहतर ग्राहक अनुभव और डिजिटल रूप से सक्षम सेवाओं में क्षमताओं का विकास करना है, बल्कि सुविधाजनक डायग्नोस्टिक प्रदान करने की अपनी विरासत को जारी रखना भी है।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क इलाज
डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में शुरू हो रही है 11वीं व 12वीं की नई बैच…. 26 अप्रेल से शुरू होंगी 11वीं कॉमर्स की कक्षाएं
मानवता शर्मसार: पोस्टमार्टम के लिए कचरा ढोने वाले वाहन से ले जाया गया महिला का शव, जांच अधिकारी सस्पेंड
सावन का दूसरा सोमवार: बाबा भोलेनाथ के जयघोष से गूंजे शिवालय, राजराजेश्वरी मंदिर में 51 लीटर दूध से अभिषेक
सीएम बघेल ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में बीच सड़क हादसे के बाद जल गया पूरा ट्रक, सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग…. बाल-बाल बचा चालक
Next Article Breaking News : सीएम बघेल ने एक लाख से ज्यादा बेरोजगारों के खातों में भेजे 32 करोड़ रुपए

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?