ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन से खिली मुस्कान, जहां चाह-वहां राह का संकल्प लिए आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जल जीवन मिशन से खिली मुस्कान, जहां चाह-वहां राह का संकल्प लिए आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार

By Om Prakash Verma
Published: February 8, 2023
Share
जल जीवन मिशन से खिली मुस्कान, जहां चाह-वहां राह का संकल्प लिए आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार
जल जीवन मिशन से खिली मुस्कान, जहां चाह-वहां राह का संकल्प लिए आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार
SHARE

पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम दुर्गापुर के 47 घरों तक पहुंची गुणवत्तायुक्त पेयजल की सुविधा
जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणों के चेहरे पर खिली मुस्कान
रायपुर। जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से कोरिया जिले के पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम दुर्गापुर के सभी 47 घरों तक गुणवत्ता पेयजल की सुविधा पहुंच गयी है। स्वच्छ पेयजल की पहुंच से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कन खिल उठी है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूर विकासखण्ड बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत उमझर का आश्रित गांव दुर्गापुर, पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम है। वनवासी जीवन शैली के परिचायक दुर्गापुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को गुणवत्तायुक्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। जहां चाह, वहां राह को आदर्श सूत्र मानते हुए दुर्गापुर के प्रत्येक परिवार को जल जीवन मिशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर कार्ययोजना बनाई गई और अंत में ग्रामवासियो के चेहरे की मुस्कान योजना के फलीभूत होने का प्रमाण खुद ही दे रही है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

जल जीवन मिशन का उद्देश्य समस्त ग्रामीण परिवारों को कार्यरत् घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाना है। इस योजना के तहत मार्च, 2024 तक छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त ग्रामीण घरों में कार्यरत् घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से 55 लीटर प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन के मापदण्ड से उत्कृष्ट गुणवत्ता का पेयजल निरन्तर दीर्घ अवधि के लिए प्रदाय किया जाना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में जल जीवन मिशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने महिलाओं को जल वाहिनी के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता है। जल जीवन मिशन के तहत जल वाहिनी रामकुमारी सारथी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने के पानी की जांच की जाती है जिससे जल की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त होती है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के माध्यम से दुर्गापुर के खालपारा और ईबलपारा में 35.78 लाख रुपये की लागत से 47 की संख्या में चिन्हित घरों में नल के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पेयजल पहुंचाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचने से घर तक शुद्ध पेयजल की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो रही है और अब स्वच्छ पेयजल के लिए ग्रामवासियों को भटकना नहीं पड़ता है।

वॉल पेंटिंग के माध्यम से दे रहे स्वच्छता का संदेश, दीवारों पर रंग रोगन की सुंदर कलाकृति
छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा बदलाव, किसानों को मिल सकेगा न्यायसंगत मुआवजा
ऐसी व्यवस्था बनाए कि कोई भी प्रकरण किसी भी वजह से न रूके, कलेक्टर ने पटवारी और आरआई से जानी समस्याएं
भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन
सीएम साय ने किया श्री वेदमाता गायत्री कॉलेज का भूमिपूजन, बोले- वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रुको...रुको...रुको...देखो ...फोटो कुछ कह रही है....सीएम भूपेश के भेंट मुलाकात में पहुंची मासूम, जाने क्या कहना चाह रही है? रुको…रुको…रुको…देखो …फोटो कुछ कह रही है….सीएम भूपेश के भेंट मुलाकात में पहुंची मासूम, जाने क्या कहना चाह रही है?
Next Article कल्याण महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुआ महिला कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा व एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया का सम्मान कल्याण महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुआ महिला कांग्रेस नेत्री श्वेता मिश्रा व एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया का सम्मान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?