भिलाई। कृषि कानूनों के विरोध के बीच अब बायकॉट जिओ की मुहीम छिड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस के विधायक व मंत्री इस मुहीम में शामिल हो गए हैं। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने भी बायकॉट जिओ की मुहीम छेड़ दी है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जिओ पोर्ट किया क्या… बायकॉट जिओ नाम से संदेश प्रचारित कर दिया है। यही नहीं इनके ट्विट के बाद समर्थन व विरोध में कमेंट्स की बाड़ आ गई है।




