ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लिया फैसला: शहर के विभिन्न स्थानों में लगेंगे जिम के सामान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लिया फैसला: शहर के विभिन्न स्थानों में लगेंगे जिम के सामान

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
Mayor and Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav took the decision
Mayor and Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav took the decision
SHARE

भिलाई। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रयासों से अब शहर के विभिन्न स्थानों पर महापौर निधि के 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। महापौर ने लोगों की स्वास्थ्य गत भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ओपन जिम लगाने का निर्णय लिया है। शहर में ओपन जिम की स्थापना होने से अन्य जिम या व्यामशाला में खर्च होने वाली राशि से राहत मिलेगा तथा नजदीकी वार्ड क्षेत्र में सुविधा मिलने से लोगों को अनावश्यक इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग ओपन जिम का उपयोग कर सकेंगे। ओपन जिम का पहला कांसेप्ट जीइ रोड स्थित उद्यान से प्रारंभ हुआ है। जिसे ओपन जिम उद्यान का नाम दिया गया है। क्षेत्रवासी यहां पर अपना फिटनेस बरकरार रखने के लिए पहुंचते हैं! धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में इसकी मांग को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की सुविधा लोगों को देने की योजना महापौर ने बनाई है। और अब शहर के कई स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जोन स्तर से विभागीय प्रक्रिया की जा रही है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जल्द ही विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश जोन आयुक्तों को दिए हैं।
निगम क्षेत्रों में ओपन जिम की होगी स्थापना निगम के सभी जोन क्षेत्र में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी, इसके लिए महापौर ने अपनी निधि के राशि का उपयोग किया है। जोन क्रमांक एक में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए जिम सामग्री खरीदने के लिए दिए हैं। जोन क्रमांक एक में तीन पार्षद ने पार्षद निधि का उपयोग ओपन जिम के लिए किया है जिसमें से वार्ड क्रमांक 4, वार्ड क्रमांक 69 एवं वार्ड 70 शामिल है! इसके साथ ही विधायक निधि से भी नेहरू नगर भेलवा तालाब में जिम की स्थापना की जाएगी। जोन क्रमांक दो में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए ओपन जिम सामग्री स्थापित करने के लिए दिए हैं! वार्ड क्रमांक 10 शांति नगर एवं वार्ड क्रमांक 14 रामनगर में ओपन जिम की स्थापना निगम द्वारा की जा चुकी है। जोन क्रमांक 3 में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए, ओपन जिम सामग्री क्रय कर स्थापना के लिए दिए हैं। यहां वार्ड क्रमांक 22 टाटा लाइन में ओपन जिम की स्थापना की जा चुकी है। जोन क्रमांक चार में महापौर ने अपनी निधि से 20 लाख रुपए ओपन जिम स्थापित करने के लिए दिए हैं, जोन 4 के सात स्थलों पर ओपन जिम लगाया जाएगा। यहां निगम ने पूर्व में बापू नगर वार्ड क्रमांक 37 में ओपन जिम लगाया है। जोन क्रमांक 5 में महापौर ने अपनी निधि से 20 लाख से रुपए ओपन जिम के लिए दिए हैं! यहां के 7 स्थलों में ओपन जिम की स्थापना बहुत जल्द की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी के ‘कृष्ण-कुंज’ को किया लोकार्पित
सोना-चांदी: पिछले चार दिनों में आज तीसरी बार आई सोने में गिरावट, 71 हजार के ऊपर चांदी वायदा
लापरवाही : मात्र 100 मीटर दूर खड़ा था भरा टैंकर, अस्पताल में खत्म हो गई ऑक्सीजन और पांच ने तोड़ दिया दम
‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ‘ के नाम से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए होगी देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति
राज्यपाल से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को निर्देश, कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से करें पालन चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों को निर्देश, कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से करें पालन
Next Article This Diwali home will be illuminated with lamps made from cow sheds इस दीवाली गोधन से बनी दीयों से रोशन होंगे घर…. गोबर खरीदी केंद्रों में तैयार किए जा रहे है रंग-बिरंगी आकर्षक दीए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?