ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 50 हजार के पार, निफ्टी में भी उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 50 हजार के पार, निफ्टी में भी उछाल

By @dmin
Published: February 24, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1030.28 अंक यानी 2.07 फीसदी की तेजी के साथ 50781.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 274.20 अंक यानी 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 14982 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज शाम पांच बजे तक हुई ट्रेडिंग
सुबह 11:40 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों के चलते कारोबार बाधित था। एनएसई के वक्तव्य में कहा गया था कि नेट कनेक्टिविटी के लिए वह दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की सेवाएं लेता है लेकिन दोनों की सेवाएं ही एक साथ असफल होने से प्रणाली बाधित हुई है। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे से बाजार में दोबारा कारोबार शुरू हुआ और पांच बजे ट्रेडिंग बंद हुई। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनें और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, पावर ग्रिड, डॉक्टर रेड्डी, टीसीओस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और एफएमसीजी शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 123.31 अंक (0.25 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,874.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36 अंक यानी 0.24 फीसदी ऊपर 14,743.80 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को मामूली तेजी पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार में मामूली तेजी आई थी। सेंसेक्स 7.09 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 49751.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 14707.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
भिलाई चेम्बर की नई कार्यकारिणी बनी, दिनकर बसोटिया, शंकर सचदेव व सुनील मिश्रा सहित यह है शामिल
दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन, रायपुर में चल रहा था इलाज… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताया शोक
भारतीय युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए राहुल गांधी …. प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी सहित भिलाई से मो शाहिद ने की चर्चा
नक्सल विरोधी अभियान में एक और सफलता, सुकमा में 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bilaspur is the first district in the country to ensure the benefit of किसानों के आधार प्रमाणीकरण एवं सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित करने में बिलासपुर देश का अव्वल जिला…. केन्द्रीय कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया पुरस्कृत
Next Article 116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण बड़ा फैसला: सरकार ने हटाया निजी बैंकों पर लगा प्रतिबंध, कर सकेंगे सरकारी लेनदेन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?