ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर परिषद की बैठक में कई विषयों पर चर्चा…. खुर्सीपार में खेल अकादमी को एमआईसी की मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर परिषद की बैठक में कई विषयों पर चर्चा…. खुर्सीपार में खेल अकादमी को एमआईसी की मुहर

By @dmin
Published: January 21, 2021
Share
Many topics discussed in the meeting of the Mayor’s Council
Many topics discussed in the meeting of the Mayor’s Council
SHARE

भिलाई। महापौर परिषद की बैठक महापौर देवेंद्र यादव की अध्यक्षता तथा मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में आज दिन गुरूवार को महापौर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य और निगम प्रशासन के अधिकारी एवं जोन आयुक्त उपस्थित थे। लेखा विभाग द्वारा आंतरिक अंकेक्षण का कार्य पंजीकृत सीए फर्म से कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव लाया गया था। इस पर चर्चा करते हुए ओपन निविदा करने पर सहमति बनी है। निगम के जल कार्य विभाग हेतु कुशल, अर्ध कुशल एवं अकुशल श्रमिक उपलब्ध कराने का कार्य की समय वृद्धि पर भी सहमति दी गई है। पर्यावरण अधोसंरचना विकास निधि वर्ष 2018-19 से स्वीकृत कार्यों की राशि उपलब्ध कराने शासन को पत्र प्रेषित किए जाने के विषय को भी महापौर परिषद द्वारा सहमति प्रदान की गई है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिनी स्टेडियम खुर्सीपार भिलाई में खेल अकादमी प्रारंभ करने हेतु खेल विभाग को आधिपत्य एवं स्वामित्व प्रदान करने एवं संधारण हेतु प्राक्कलन तैयार किए जाने की अनुमति भी महापौर परिषद द्वारा दी गई है। शिवाजी नगर जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत छावनी वार्ड क्रमांक 28 में स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की भूमि शंकर नगर, राजीव नगर, लक्ष्मण नगर, श्रमिक नगर, पुरानी बस्ती छावनी में निवासरत व्यक्तियों को छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्र के भूमिहीन व्यक्ति अधिनियम 1984 के तहत पट्टा का नवीनीकरण/ भू स्वामित्व अधिकार में परिवर्तन किए जाने के संबंध में भी सार्थक पहल करते हुए सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान की गई।
शिवाजी नगर अंतर्गत वार्ड 28 मुक्तिधाम के बाजू स्थित उद्यान का नामकरण स्वर्गीय तुकाराम पटेल जी के नाम पर रखने पर भी सहमति प्रदान की गई। दिव्यांग के लिए दिव्यांग सदन हेतु भवन प्रदान करने के लिए भी महापौर परिषद ने हरी झंडी दे दी है। प्रेस क्लब के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए भी महापौर परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की है। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, डॉ दिवाकर भारती, सुशीला देवांगन, सुभद्रा सिंह, साकेत चंद्राकर, जोहन सिन्हा, सूर्यकांत सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू, सोशन लोगन, सत्येंद्र बंजारे सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खुर्सीपार में युवक की हत्या : मुख्य आरोपी भूषण साहू चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या
भूकंप से निपटने के लिए इमारतों का सर्वेक्षण कर रहा है निगम, स्कूलों समेत 30 को नोटिस
टूटा पिछले सात महीने का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 3000 के पार
बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर में अपोलो कॉलेज के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन
किसानों के विरोध के बाद मोदी सरकार ने पलटा फैसला, पंजाब और हरियाणा में कल से होगी धान की खरीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना
Next Article धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा…. राज्य में अब तक 84.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी खरीदी…बीते वर्ष हुई थी 83.94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?