ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा
राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर कई विधायक और मंत्री उनसे मिलने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास के पदाधिकारियों ने बताया है कि 95 विधायकों ने गहलोत को समर्थन का पत्र दिया है, जो पार्टी में एकजुटता को दिखाती है।
200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं और अन्य 18 विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है, जिसको मिलाकर पार्टी के पास कुल 125 विधायकों का समर्थन है। भाजपा के 72 विधायक हैं और हनुमान बेनीवाल की आरएसएलपी के तीन विधायकों का समर्थन भी उनके पास है। 19 जून को राज्यसभा चुनाव में दो कांग्रेस उम्मीदवारों को सरकार का समर्थन करने वाले सभी 125 विधायकों के वोट मिले थे।
जयपुर में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, श्रम मंत्री टीकाराम जूली, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, प्रमोद जैन, सुभाष गर्ग और विधायकों सहित कई मंत्री सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।
सरकार के एक करीबी ने बताया है कि मंत्री और विधायक सीएम से मिल रहे हैं। पार्टी के अधिकांश विधायक और निर्दलीय विधायक कल से ही सीएम से मिल चुके हैं। 107 में से लगभग 95 विधायकों ने पार्टी और नेतृत्व को लिखित में अपना समर्थन दिया है। निर्दलीय विधायक बाबू लाल नागर ने कहा कि हम सभी को सीएम के नेतृत्व में विश्वास है और विश्वास व्यक्त करने के लिए मिल रहे हैं। विधायकों को भी गहलोत के नेतृत्व पर भरोसा है।
नागर ने कहा कि राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उन्हें भी नोटिस दिया है। एसओजी इस संबंध में बयान दर्ज करने के लिए सीएम, डिप्टी सीएम और मुख्य सचेतक को पहले ही नोटिस जारी कर चुका है।
एसओजी ने दो मोबाइल नंबरों के इंटरसेप्शन के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार को गिराने के प्रयासों के संबंध में शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की थी। सूत्रों ने दावा किया कि एसओजी ने सभी निर्दलीय विधायकों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा है।
इस बीच, कांग्रेस सरकार ने खुद को तीन निर्दलीय विधायकों- खुशवीर सिंह, ओमप्रकाश हुडला और सुरेश टाक, जिनके नाम भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पंजीकृत प्रारंभिक जांच (पीई) में है। उन पर भाजपा की ओर से अन्य विधायकों को पैसे देने के मामले में आरोपी बनाया गया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि सरकार अब उन्हें समर्थक नहीं मानती है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी सरकार को गिराने की कोशिश के भाजपा नेतृत्व को दोषी ठहराए जाने के बाद शनिवार से राजनीतिक संकट शुरू हुआ था। भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया था।

कोविड को लेकर तैयार दुर्ग प्रशासन, अगले 15 दिनों में होगा व्यापक वैक्सीनेशन, टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी
नक्सलियों ने फिर लगाई शांति की गुहार, पांचवी बार जारी किया प्रेस नोट… कहा- सरकार स्पष्ट करें
ठाकुर जी की बारात में शामिल हुए सैंकड़ों नगरवासी, बैंड-बाजा के साथ जमकर झूमे बाराती
भोले बाबा के सत्संग समाप्त होने के बाद मची भगदड़, 20 लोगों की मौत और कई घायल
रेत आपूर्ति के लिए खनिज विभाग ने की 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत: अब घटेंगी प्रदेश में रेत की कीमतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष
Next Article चीनी तनाव : भारतीय सेना फिर अमेरिका से मंगवाएगी 72 हजार असॉल्ट रायफल्स चीनी तनाव : भारतीय सेना फिर अमेरिका से मंगवाएगी 72 हजार असॉल्ट रायफल्स

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?