ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी
मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी
SHARE

रायपुर। किसी ने क्या खूब कहा है:- हर रिश्ते में मिलावट देखी ,कच्चे रंगों की सजावट देखी, लेकिन सालों- साल देखा है माँ को, उसके चेहरे पर न कभी थकावट देखी, न ममता में कभी मिलावट देखी। कुछ इसी तरह अपने आंचल में मां की ममता को समेटे, बिना थके नि:स्वार्थ भाव से कोरोना मरीजों की सेवा कर रही हैं। अम्बेडकर अस्पताल की वार्ड आया अंजनी पाटले। 35 वर्षीय अंजनी पाटले ने कर्तव्यपरायणता को सर्वोपरि रखते हुए कोरोना महामारी की दस्तक के साथ ही अपने सात महीने के बच्चे को उसके नाना-नानी के पास बिलासपुर में छोड़कर अम्बेडकर अस्पताल के विशेषीकृत कोरोना वार्ड में लगातार ड्यूटी कर रही हैं। अंजनी कोरोना योद्धा की ऐसी मिसाल हैं जिन्होंने न तो मां की ममता में मिलावट होने दिया और न ही अपने कर्तव्यपथ पर रूकावट होने दिया।
अपने छोटे से बेटे को दूर रखकर कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए कैसा महसूस कर रही हैं, इस प्रश्न का उत्तर देते वक्त अंजनी के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक साफ नजर आती है। अंजनी के मुताबिक कोरोना महामारी से उबरने के लिये दवा की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन इसके साथ ही जो चीज सबसे ज्यादा असर करती है वह है मरीज के प्रति आपकी सेवाभावना। मेरी ड्यूटी अब तक अलग-अलग कोविड वार्ड में लग चुकी है, और अपनी ड्यूटी के दौरान मैंने यह कोशिश की है कि कर्तव्य पालन अच्छे से कर सकूं। मरीजों ने समय पर भोजन किया या नहीं, दवाई ली या नहीं, इस बात का ध्यान हम लोग अच्छे से रखते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कोई मरीज अपने से चल-फिर नहीं सकता तो व्हीलचेयर की मदद से उसे लेकर जाना, और वापस बेड पर लाना, इस काम से भी एक आत्मसंतोष मिलता है। कई बार अस्पताल से लोग डिस्चार्ज होकर जाते हैं और उनके घर वाले फोन पर धन्यवाद देते हैं।
कोविड वार्ड में भर्ती 52 साल की मरीज निर्मला भी अंजनी की तारीफ करती हैं। कहती हैं कि अंजनी की सेवा भावना की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। हम लोगों को डिप्रेशन न हो इसके लिए वह हमारी हौसला अफजाई करती है। परिवार के बारे में पूछने पर वह बच्चे को याद कर कभी भावुक हो जाती है लेकिन दूसरे ही पल अपने आंचल में मां की ममता को छुपाकर ड्यूटी में लग जाती है। अंजनी के पति भानुप्रताप पाटले इसी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय हैं। बकौल अंजनी, हमारी सेवा के बदले लोग जो दुआ और आशीर्वाद देते हैं, वहीं हमारी सेवा का प्रतिफल हैं । ऊपरवाले से दुआ करते हैं कि हम लोगों की सेवा ऐसे ही निरंतर करते रहें।

Mahadev Betting App:एसआईटी ने की 15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है आरोपी
करमा तिहार के रंग में डूबा सीएम निवास, मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी
राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध – मुख्यमंत्री साय
कांसाबेल में बनेगा मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
केन्द्रीय मंत्री की फोटो पर विवाद : इंदौर के सांसद की नसीहत पर सीएम बघेल का पलटवार… जानिए क्या है यह विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आफत बना कोरोना: देश में ऑक्सीजन की किल्लत, लगातार बढ़ रही मांग, कीमत लगभग दोगुनी ऑक्सीजन टैंकर चालक रास्ते में भटका, देरी के कारण 7 मरीजों की चली गई जान
Next Article भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 45 पार के 111897 लोग लगवा चुके है टीका…. टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?