ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, शुभेंदु के बाद अब एक और विधायक ने TMC सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, शुभेंदु के बाद अब एक और विधायक ने TMC सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

By @dmin
Published: December 16, 2020
Share
चढ़ा बंगाल का सियासी पारा, ममता ने दी चुनौती- बीजेपी में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कराए
चढ़ा बंगाल का सियासी पारा, ममता ने दी चुनौती- बीजेपी में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कराए
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। शुभेंदु अधिकारी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक ने बागी तेवर अपना लिए हैं। आसनसोल से विधायक और शहर के मेयर रह चुके जितेंद्ग तिवारी ने राज्य की सरकार पर केंद्र की ओर से मिल रहे फंड को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने मंगलवार को राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम से मिलने तक से मना कर दिया और कहा है कि वह सिर्फ ममता बनर्जी से बात करेंगे।

जितेंद्र तिवारी का आरोप है कि राज्य सरकार राजनीति की वजह से आसनसोल नगर निगम को केंद्र से मिलने वाला फंड इस्तेमाल नहीं करने दे रही है। मामले के जानकार एक अन्य टीएमसी नेता के मुताबिक, ममता बनर्जी फिलहाल उत्तरी बंगाल के दौरे पर हैं इसलिए पार्टी ने तिवारी को यह जानकारी दे दी है कि ममता उनसे 18 दिसंबर को मिल सकती हैं।
बता दें कि इससे एक दिन पहले ही टीएमसी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने बागी तेवर अपनाए थे जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के वक्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
रविवार को जितेंद्र तिवारी ने शहरी विकास मंत्री हकीम को चिी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार राजनीतिक वजहों से आसनसोल नगर निगम को केंद्र की तरफ से मिले 2000 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल नहीं करने दे रही है। यह फंड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जारी किया गया था। तिवारी का यह भी आरोप है कि इस मुद्दे पर वह पहले भी कम से कम पांच बार हकीम को चिी लिख चुके हैं लेकिन रविवार को लिखी चि_ी किसी ने जानबूझकर लीक कर दी। उन्होंने कहा, ‘मैं इन मामलों पर सिर्फ मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
तिवारी ने उच्च शिक्षा विभाग को यह सूचना भी दे दी है कि वह दो कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी से इस्तीफा देना चाहते हैं। अब यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तिवारी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ सकते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बर्दवान जिले की 2 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी की यह कलह चुनाव से पहले टीएमसी की और किरकरी करा रही है।

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी, 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव
खैरागढ़ उपचुनाव : नए जिले के वादे ने बनाई कांग्रेस की राह आसान, मुश्किल में भाजपा
लखनऊ पहुंचा 60 हजार लीटर ऑक्सीजन, बोकारो से आई दूसरी स्पेशल ट्रेन
जगदलपुर से युवक का अपहरण कर राजस्थान भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने नाकेबंदी कर महाराष्ट्र किया गिरफ्तार
CG Crime : बेटी ने पिता को हसिए से काट डाला, शराब के नशे में कर रहा था विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में अभी और कंपकपाएगी ठंड, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा राजधानी में अभी और कंपकपाएगी ठंड, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा
Next Article विवाद: पुलिस पुछताछ के बाद ट्विटर बोला- हमें भारत में अपने कर्मचारियों की चिंता है Twitter पर लगा चार करोड़ रुपये का जुर्माना, इस मामले में पाया गया है दोषी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?