ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खैरागढ़ उपचुनाव : नए जिले के वादे ने बनाई कांग्रेस की राह आसान, मुश्किल में भाजपा
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

खैरागढ़ उपचुनाव : नए जिले के वादे ने बनाई कांग्रेस की राह आसान, मुश्किल में भाजपा

By @dmin Published April 7, 2022
Share
खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू
खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू
SHARE

खैरागढ़। यहां के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में दिख रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ छुई खदान व गंडई को मिलाकर नया जिला बनाने का जो वादा किया है, उसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इसे लेकर अलग ही माहौल है और कांग्रेस के पक्ष में एक तरफा माहौल बन रहा है।

बता दें खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र राज परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां हुए पिछले 16 चुनाव में 10 बाहर राज परिवार के लोग विधायक बने हैं। पिछले चुनाव में भी खैरागढ़ के राजा देवव्रत से विधायक चुने गए थे। वे खैरागढ़ से चार बार विधायक चुने गए। बीते वर्ष नवंबर माह में उनके निधन से खैरागढ़ विधानसभा सीट खाली हुई और यहां उपचुनाव की घोषणा की गई। 12 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है और 16 अप्रैल को नतीजे आएंगे।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यहां से यशोदा वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है और पूरे विधानसभा क्षेत्र में माहौल इनके पक्ष में दिख रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जनहित के कई वादे किए। इसमें सबसे बड़ा वादा यह है कि चुनाव परिणाम आने के बाद खैरागढ़ को नया जिला बनाया जाएगा।

कांग्रेस जीती तो बनेगा नया जिला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ के लिए यह वादा कर चुके हैं कि 16 अप्रैल को यहां कांग्रेस की जीत होगी और 17 अप्रैल को खैरागढ़ जिला बना दिया। जाएगा मुख्यमंत्री के इस घोषणा ने भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य सभी प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। भाजपा अब तक कांग्रेस के इस वादे का तोड़ नहीं निकाल पाई है। उल्टे इसके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर खुद का वोट बैंक खराब कर रही है। खैरागढ़ को जिला बनाए जाने के विरोध में भाजपा नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी है।

भाजपा के खिलाफ लग रहे हैं बैनर
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ कई जगह बैनर भी लगाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह बैनर ग्रामीण लगा रहे हैं। जिसमें खैरागढ़ को जिला बनाए जाने का विरोध करने को लेकर भाजपा के खिलाफ कैप्शन लिखे गए हैं। खैरागढ़ में लगे बैनरों में लिखा गया है कि जिला बनाने का विरोध करने वाले भाजपाइयों का गांव मैं आना मना है। विकास विरोधी भाजपा को गांव में घुसने ना दें। ऐसे ही तरह-तरह के कैप्शन लिखकर बैनर टांगे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक
खैरागढ़ को जिला बनाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। यहां पिछले दो-तीन चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्तमान में माहौल बदल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों को देखकर यहां के ग्रामीण काफी संतुष्ट हैं और कांग्रेस को भारी जीत दिलाने के पक्ष में है। यही नहीं कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कार्यकर्ता भी जी जान से लगे हुए हैं। बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचा रहे हैं। जिस प्रकार का माहौल खैरागढ़ में दिख रहा है उससे एक बात तय नजर आ रही है कि इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी यशोदा वर्मा को प्रचंड जीत मिलेगी।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

@dmin April 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं
Next Article जल संकट: आधे शहर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम, 77 एमएलडी फिल्टर का वाल्व हुआ क्षतिग्रस्त, देखे विडियो जल संकट: आधे शहर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम, 77 एमएलडी फिल्टर का वाल्व हुआ क्षतिग्रस्त, देखे विडियो

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?