ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसी को हंसाना सबसे मुश्किल काम:कियारा आडवाणी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

किसी को हंसाना सबसे मुश्किल काम:कियारा आडवाणी

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
SHARE

अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने समय-समय पर अपना हुनर साबित किया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म गुड न्यूज़ में बड़ी खूबसूरती से मासूम मोनिका का रोल निभाया है। इस फिल्म की कहानी दो ऐसे दंपतियों की है, जो बच्चा चाहते हैं लेकिन प्राकृतिक रूप से कंसीव नहीं कर पाते और फिर आखिर में उन्हें वो गुड न्यूज़ मिलती है। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। ज़ी सिनेमा पर 15 अगस्त को रात 8 बजे होने जा रहे फिल्म गुड न्यूज़ के प्रीमियर के मौके पर कियारा आडवाणी ने इस फिल्म में अपने किरदार और अपने सफर के बारे में बताया:

Contents
  • जब आपने पहली बार फिल्म गुड न्यूज़ की स्क्रिप्ट सुनी तो आपके क्या रिएक्शन थे?
  • अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
  • एक मां का रोल निभाने में क्या दिक्कतें आईं?
  • ‘टमी सूट पहनने का अनुभव कैसा रहा?
  • दिलजीत दोसांझ के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी है? असल जिंदगी में तो वो बहुत शांत मिजाज वाले इंसान हैं?
  • इस फिल्म से आपने क्या खास सीखा?

जब आपने पहली बार फिल्म गुड न्यूज़ की स्क्रिप्ट सुनी तो आपके क्या रिएक्शन थे?

जब मैंने पहली बार इसकी स्क्रिप्ट और अपने कैरेक्टर के बारे में सुना, तो मुझे यह फौरन पसंद आ गई। राज मेहता ने शानदार काम किया है चाहे वो लेखन हो, या परिस्थितियां हों, किरदार या फिर डायलॉग्स हों। यह फिल्म लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी, साथ ही एक दिल छू लेने वाला संदेश भी देगी। मैंने पहली बार में ही हां कह दी थी। मोनिका का किरदार निभाना मेरे लिए एक मस्ती भरा सफर रहा। जैसे ही हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की, तो मस्ती का लेवल बढ़ता चला गया। अक्षय सर, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ तो यह किसी कॉमेडी ब्रिगेड जैसा था।

अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था, क्योंकि मैं बचपन से ही करीना कपूर की फैन रही हूं। मैंने उनकी हर फिल्म कई बार देखी है और उनके हर डायलॉग मुझे जुबानी याद हैं, खासतौर से कभी खुशी कभी गम में पूह की एंट्री वाला डायलॉग मेरा फेवरेट है। अक्षय सर ने मुझे इंडस्ट्री में लॉन्च किया है, इसलिए उनके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा मस्ती भरा और शानदार अनुभव रहा है क्योंकि हर बार उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ होता है। दिलजीत एक बेहतरीन इंसान हैं और हमेशा सपोर्ट करते हैं। मैं खुश हूं कि मुझे सेट पर इतना कुछ सीखने को मिला और इन तीन दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।

एक मां का रोल निभाने में क्या दिक्कतें आईं?

ज्यादातर महिलाओं में मातृत्व का भाव स्वाभाविक रूप से आता है। जिस पल हमने प्रोस्थेटिक बेली पहनीं, उसी पल हमारी बॉडी लैंग्वेज खुद ब खुद बदल गई। मुझे नहीं लगता कि एक प्रेग्नेंट औरत का रोल निभाना चैलेंजिंग था, लेकिन इस कहानी में बहुत सारे पल और भावनाएं ऐसी थीं जो हमारा दिल छू गईं।

‘टमी सूट पहनने का अनुभव कैसा रहा?

यह बहुत भारी था, इसलिए मेरी बॉडी लैंग्वेज अपने आप बदल गई। यहां तक कि मेरे डायरेक्टर भी मुझे एक गर्भवती औरत की तरह ट्रीट करने लगे थे, और मुझे उन्हें याद दिलाना पड़ता था कि वो एक प्रोस्थेटिक बेली है।

दिलजीत दोसांझ के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी है? असल जिंदगी में तो वो बहुत शांत मिजाज वाले इंसान हैं?

वो सेट पर भी ऐसे ही हैं। वे बहुत संकोची और विनम्र इंसान हैं और बहुत तमीजदार हैं। लेकिन कैमरे के सामने वो पूरे जोश में होते हैं। वो तो बस गजब के इंसान हैं।

इस फिल्म से आपने क्या खास सीखा?

गुड न्यूज़ में शूटिंग का पहला दिन एक हॉस्पिटल सीन से शुरू हुआ, जहां दिलजीत और मेरे किरदार को पता चलता है कि हमें बेबी होने वाला है। यह मजेदार था, साथ ही बहुत भावुक सीन था। यह इंटरवल के पहले का सीन है। हालांकि पहले दिन से ही सेट पर हमें यह महसूस होने लगा था कि यह फिल्म लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाएगी। मेरे लिए तो मेरे तीनों को-स्टार्स लीजेंड्स हैं! अक्षय सर, करीना मैम और दिलजीत कॉमेडी में इतने अच्छे हैं और इतनी जल्दी सुधार करते हैं कि मुझे हमेशा सचेत रहना पड़ता था। इस दौरान मैंने महसूस किया कि किसी को हंसाना सबसे कठिन काम है।

सोनू सूद की तस्वीर रखकर पूजा करने लगा फैन, अभिनेता ने जवाब देकर जीत लिया दिल
सौंदर्या शर्मा ने स्टाइलिश पोज देकर फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, फोटो देखकर फैंस में मची सनसनी
कार्तिकेय 2: धर्म और आधुनिकता का सटीक सम्मिश्रण, कृष्ण के आकर्षण से सधी कहानी
विक्रम ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, ‘सम्राट पृथ्वीराज को टक्कर दे रही आदिवि शेष की ‘मेजर…
खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: Mayor Devendra Yadav's two tests positive, doctors say health is improving continuously बिग ब्रेकिंग: महापौर देवेन्द्र यादव के दो टेस्ट निकले पॉजिटिव, डॉक्टरों ने कहा लगातार हो रहा स्वास्थ्य में सुधार
Next Article क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं जेम्स एंडरसन, पढ़ें पूरी खबर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?