ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन का हो रहा मेजर रीडेवलपमेंट, 482.48  करोड़ की लागत से संवर रहा स्टेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन का हो रहा मेजर रीडेवलपमेंट, 482.48  करोड़ की लागत से संवर रहा स्टेशन

By Mohan Rao
Published: October 21, 2024
Share
रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का फ्रंट लुक कुछ ऐसा दिखेगा।
SHARE

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प,
दुर्ग रेलवे स्टेशन भी मेजर रीडेवलपमेंट में शामिल

रायपुर। भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। वर्तमान में रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए  “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना के तहत रायपुर व दुर्ग रेलवे स्टेशनों को मेजर रीडेवलपमेंट केटेगरी में रखकर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अकेले रायपुर रेलवे स्टेशन में इसके लिए 482.48  करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

रायपुर स्टेशन का मेजर री डेवलपमेंट लगभग 482.48  करोड़ है। इन योजनाओ का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है। चरणबद्ध तरीके से इन कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। रायपुर रेलवे स्टेशन राजधानी होने के कारण महत्वपूर्ण स्टेशन है। व्यापारिक केंद्र एवं पर्यटन स्थल  है जहाँ पर वर्ष भर पड़ोसी राज्य से यात्रियों  का आना –जाना लगा रहता है। इसी को ध्यान में रखकर रायपुर स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है । रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रायपुर रेलवे स्टेशन की भव्यता

10 टिकट विंडो और 42 लिफ्ट लग रहे स्टेशन में
रायपुर स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु भव्य प्रवेश एवं निकास द्वार, यात्रियों के आवागमन एवं निकास के लिए सुगम पथ ,10 टिकट बुकिंग विंडो, बेहतरीन प्लेटफार्म सरफेस, 300 किलोवाट पावर सोलर सोलर पैनल युक्त ऊर्जा संरक्षण, प्रत्येक प्लेटफार्म पर 26 कोच इंडिकेशन बोर्ड, 74 टॉयलेट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 6 मीटर चौड़े तीन फुट ओवर ब्रिज 40 वाटर कूलर 42 लिफ्ट, 3512 स्क्वायर मीटर पार्सल एरिया, 12075 स्क्वायर मीटर प्लेटफार्म शेल्टर, 10 यात्री आरक्षण सुविधा काउंटर, 16 एस्केलेटर लगाए जाने हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन रिजर्व लॉज, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब, कोनकोर्स एरिया, बस्तर छत्तीसगढ़ी आर्ट व विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

कुछ ऐसा दिखेगा रायपुर रेलवे स्टेशन के अंदर का नजारा

प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा यात्रियों का आगमन
वर्तमान समय में रायपुर स्टेशन पर लगभग 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। भविष्य में यात्रियों की संख्या और बढ़ाने को देखते हुए स्टेशन डेवलपमेंट में यात्री सुविधा उन्नत की जा रही है। ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाएंगे। रायपुर स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों के लिये आरामदायक व  सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे।

इन स्टेशनों का भी हो रहा कायाकल्प
इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के 15 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कायाकल्प किया जा रहा है। इनमें भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा-नेवरा, बिल्हा, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, हथबंद, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपनिया और भिलाई नगर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर रीडेवलपमेंट का कार्य तेजी से जारी है। कुछ स्टेशनों में 50 से 80 फीसदी तक का काम पूरा भी हो गया है। जल्द ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन रेलवे स्टेशनों को एक नए रंगरूप में देख सकेंगे।

विधायक व महापौर ने बांटा 200 परिवारों को राशन
करेगुट्टा पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने ढेर किए 31 माओवादी, 216 ठिकाने ध्वस्त… सीएम साय बोले- यह निर्णायक प्रहार
नफरत की पाठशाला : बच्चों में भारत के खिलाफ जहर भर रहा चीन
कोरोना: 24 घंटे में मिले 16,103 नए केस, 31 ने तोड़ा दम, जाने कितनी हुई संक्रमण दर
इस शनिवार-रविवार को नहीं रहेगा पूर्ण लॉकडाउन: राज्य शासन ने जारी किए दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : सीमेंट से भरी ट्रक की चपेट में आए तीन लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
Next Article shreekanchanpath 09 # 21 October 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?