दुर्ग। होली के पहले शराब के अवैध परिवहन पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने तीन अलग अलग मामलों में 77 बल्क लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी अधिकारी नोहर सिंह ठाकुर, अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह आदि की टीम ने शराब की अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में भूपेन्द्र वर्मा कार से शराब की अवैध परिवहन कर रहा था। कार की तलाशी लिए जाने पर कार में रखें 1 पेटी चिवास रिगल व 1 पेटी एमसीडी नंबर 1 कुल 2 पेटी व्हिस्की कुल 18 बल्क लीटर बरामद किया गया। दूसरे मामले में गिरवर मानिकपुरी को बाइक सहित रोककर तलाशी ली गई। बाइक में 2 पेटी जिसमें 1 पेटी ब्लेंडर्स प्राईड 1 पेटी सिग्नेचर व्हिस्की तथा डिक्की के सामने बैग में रखें 1 पेटी रेड लेबल व्हिस्की कुल 27 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया। तीसरे मामले में आरोपी अनुप सिंह की स्कूटी को रोककर धनोरा रिसाली बस्ती चौक में जांच की गई। यहां पर 32.58 बल्क लीटरदेशी मदिरा मसाला बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 3 प्रकरणों में 77.58 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर, अशोक अग्रवाल आबकारी उप निरीक्षक स्वाति चौरसिया, भुनेश्वर सिंह सेंगर आबकारी मुख्य आरक्षक अनुला झाड़े, फागू राम टंडन, संतोष दुबे, भोज राम रत्नाकर, प्रहलाद सिंह राजपूत आरक्षक देव प्रसाद पटेल, अशोक वर्मा, देवप्रसाद पटेल, लक्ष्मीनारायण भरथरी, महिला आरक्षक संगीता ध्रूव, चितेश्वरी ध्रूव ड्राइवर जे. दीपक राजू व दुर्गेश उपस्थित रहे।




