ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से होगी जनऔषधि की ब्रांडिंग, रेलमंत्री ने दिल्ली से दिखाई ट्रेन को हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से होगी जनऔषधि की ब्रांडिंग, रेलमंत्री ने दिल्ली से दिखाई ट्रेन को हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: March 3, 2023
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना की ब्रांडिंग के लिए चुना गया है।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेन दुर्ग-हजरत निज़ामुद्दीन छत्तीसगढ़  संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए के लिए चुना गया है। इसके तहत शुक्रवार को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा शाम 5.55 बजे जन औषधि की ब्रांडिंग के साथ एक ट्रेन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दुर्ग, छत्तीसगढ़) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।

हजरत निज़ामुद्दीन से दुर्ग तक की अपनी 1,278 किलोमीटर लंबी यात्रा में यह ट्रेन दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों से होकर गुजरती है, और वीरांगना लक्ष्मीबाई, सागर, कटनी मुरवारा, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, भाटापारा,रायपुर एवं दुर्ग सहित 184 रेलवे स्टेशनों  से होकर गुजरेगी । इस ट्रेन को जन औषधि के बारे में जागरूकता फैलाने संबन्धित संदेशो से युक्त किया गया है। यह ट्रेन सरकार द्वारा सस्ती कीमतों पर उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में लोगों को शिक्षित करेगी और उनमें जागरूकता लाएगी। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गुणवत्तापूर्ण दवाएं समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे । इस पंचदिवसीय  जन औषधि अभियान  का मुख्य संदेश जन औषधि सस्ती भी अच्छी भी के साथ 7 मार्च 2023 तक देश भर के विभिन्न शहरों कस्बो में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि  हर साल 7 मार्च को “जन औषधि दिवस मनाया जाता है । प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत सस्ती कीमत पर क़्वालिटी जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराकर आम लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। यह अभियान जागरूकता पैदा करेगा कि गुणवत्ता वाली दवाओं की कीमत हमेशा अधिक नहीं हो सकती है। जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं के औसत बाज़ार मूल्य से 80-90% तक सस्ती हैं और इससे पिछले 8 वर्षों में नागरिकों को लगभग 20,000 करोड़ रुपए की अनुमानित बचत हुई है। देश में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों की संख्या 9,000 से अधिक हो गई है। यह अभियान आम व्यक्तियों द्वारा जन औषधि केंद्र खोलकर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

सड़कों के विकास ने किया पर्यटन केंद्रों की दूरी कम
पति-पत्नी सहित 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल
नियमितीकरण की मांग को लेकर 45 हजार संविदा कर्मियों का हड़ताल, बघेल सरकार पर वादे पूरे न करने का लगाया आरोप
188 बेसहारा लोगों को विभिन्न आश्रय स्थल में ठहराकर नाश्ता से लेकर दोनों टाइम की गई है भोजन की व्यवस्था
राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन : नक्सलवाद पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत, दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होली के पहले दुर्ग में शराब के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 77 बल्क लीटर शराब जब्त
Next Article KFC की फ्रेंचायजी देने के नाम पर भिलाई में ठगी, आरोपी तक पहुंची पुलिस तो रह गई हैरान… जानिए शातिर ठगों की पूरी कहानी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?