ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Rail Accident : दो मालगाड़ियों में सीधी टक्कर, बोगियों में लगी भीषण आग, दो लोको पायलट सहित तीन की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRailway News

Big Rail Accident : दो मालगाड़ियों में सीधी टक्कर, बोगियों में लगी भीषण आग, दो लोको पायलट सहित तीन की मौत

By Mohan Rao
Published: April 1, 2025
Share
रेल हादसा
SHARE

रांची। मंगलवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां टकरा गई और इसके बाद आग लग गई। हादसा झारखंड के साहिबगंज के पास हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजनों में आग लग गई। हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में सीआईएसएफ के तीन जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसास जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 3:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि एक गुड्स ट्रेन पटरी पर खड़ी थी। इसी बीच उसी ट्रैक पर दूसरी गुड्स ट्रेन आ गई। इस वजह से दोनों ट्रेनों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में जिन 2 लोको पायलट की मौत हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे और बीएस मॉल पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है। टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। वहीं कई बोगियां पटरी से उतर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। ट्रेन हादसे की यह घटना साहिबगंज जिले के बरहेट एमजीआर लाइन पर हुई है। झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी। हादसा जिस लाइन में हुआ है वहां ललमटिया से फरक्का तक कोयला लेकर माल गाड़ियां चलती हैं।

दो दिन पहले ओड़िशा में डिरेल हुई थी कामाख्या एक्सप्रेस
इससे पहले रविवार को ओडिशा से बड़ा रेल हादसा हुआ था। यहां कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ था। ट्रेन संख्या 12251 बंगलूरू से असम के गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। दुर्घटना में एक शख्स की मौत हुई थी, जबकि सात यात्री घायल भी हुए थे। रविवार को ओडिशा के कटक जिले में सुबह 11.54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में एसएमवीटी बंगलूरू-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए।

Bhilai Breaking: चोरी का ऑटो खरीदने वाला कबाड़ी संचालक गिरफ्तार, घर के बाहर रखी गाड़ी आधी रात चुरा ले गए थे चोर
नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय… नक्सलवाद की रात ढल रही है, बस्तर में हो रही है विकास की नई सुबह
Chandrayan-3: चांद की सबसे करीबी कक्षा में पहुंचा लैंडर विक्रम, लूना-25 में आई तकनीकी खराबी
shreekanchanpath 176 # 10 April 2024
वाणिज्य एवं उद्योग के लिए 417.23 करोड़ रूपए की अनुदान मांगें पारित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अग्रसेन महिला समिति ने किया गणगौर पर्व का आयोजन, सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल व शराब सस्ती, और भी कई बदलाव… ई-ऑफिस सिस्टम भी लागू, डीए भी बढ़ा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?