ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल व शराब सस्ती, और भी कई बदलाव… ई-ऑफिस सिस्टम भी लागू, डीए भी बढ़ा
Share
Notification Show More
Latest News
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल व शराब सस्ती, और भी कई बदलाव… ई-ऑफिस सिस्टम भी लागू, डीए भी बढ़ा

By Mohan Rao Published April 1, 2025
Share
छत्तीस्रढ़ में एक अप्रैल से अहम बदलाव
SHARE

रायपुर। एक अप्रैल यानि नया वित्तीय वर्ष और नए वित्तीय वर्ष के साथ कई बदलाव। देशभर में नए वित्तीय वर्ष के साथ काफी कुछ बदल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी एक अप्रैल से कई चीजें बदल रही हैं। एक अप्रैल से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत एक रुपए कम हो गया है। वहीं मंगलवार से छत्तीसगढ़ में शराब की दरें भी कम हो रही हैं। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस सिस्टम भी लागू किया जा रहा है। यही नहीं सरकारी कर्मचारियों का डीए भी बढ़ा दिया गया है। आईए जानते हैं एक अप्रैल से छत्तीसगढ़ में क्या क्या बदलाव हो रहा है।

सबसे पहले बात करते हैं पेट्रोल की कीमतों की। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष के बजट में घोषणा की थी कि प्रदेश में पेट्रोल की दरों में एक रुपए की कटौती की जाएगी। एक अप्रैल से इसे लागू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने वैट की कटौती की है, इसकी वजह से लोगों को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 1 रुपए सस्ता मिलेगा। मंगलवार को राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ सहित अन्य सभी जिलों में पेट्रोल की दरें एक रुपए प्रति लीटर तक कम कर दी गई हैं। लंबे अरसे के बाद राजधानी रायपुर व दुर्ग भिलाई सहित कुछ अन्य शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से कम में मिल रहा है।

शराब की कीमतें भी घटीं
पेट्रोल के अलावा छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से शराब की दरों में भी कमी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में नई आबकारी निती के तहत अब शराब की नई दरें भी लागू हो जाएंगी। 180 एमएल से लेकर 750 एमएल तक की शराब की बोतलों में 10 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की कटौती की कई है। आबकारी विभाग के मुताबिक रिटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में 10, 20, 40, 100, 150, 200 और 300 रुपए तक कम कीमतों में शराब मिलेगी है। यही नहीं बार में भी शराब के दाम घटेंगे।

प्रदेश के पांच टोल प्लाजा में बड़ा टैक्स
प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से सफर महंगा भी होगा। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से 15 रुपए तक होगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग  दरें तय की गई हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर-रायगढ़ के ग्राम ढेका (दर्रीघाट से बनारी), रायपुर – सिमगा (तरपोंगी टोल नाका), बिलासपुर-रायगढ़ (बनारी से मसानियाकला), कोंडागांव मशोरा टोल नाका (बेड़मा से दहीकोंगा सेक्शन) व बिलासपुर- पथरापाली-कटघोरा (पथरापाली टोल नाका) में अब टैक्स ज्यादा देना होगा।

सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा
राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। जिसका फायदा अप्रैल महीने से मिलेगा। यानी मार्च की सैलरी में ये पैसा जुड़कर आएगा। इसके अलावा 1 अप्रैल से जिला और संभाग कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कम्प्यूटर पर फाइलें चलेंगी और संबंधित अफसर के पास संबधित फाइल पहुंचने का एसएमएस भी पहुंचेगा। छत्तीसगढ़ में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा  व्यापारियों के लिए ई-वे बिल बनवाने के नियम में सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख के सामान पर लागू किया गया है। जो 1 अप्रैल से लागू होगा।

एटीएम से पैसे निकालने का चार्ज देना होगा
अब दूसरे बैंकों के एटीएम से महीने में केवल 3 बार ही फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपए तक का चार्ज देने होगा। अगर आपका यूपीआई खाता लंबे समय से निष्क्रिय है, तो बैंक उसे बंद कर सकता है। 1 अप्रैल के बाद जिनका PAN आधार से लिंक नहीं होगा, उनका PAN कार्ड ब्लॉक हो सकता है। PAN और आधार लिंक नहीं है, तो डिविडेंड और कैपिटल गेन पर TDS ज्यादा कटेगा, और टैक्स रिफंड में भी देरी हो सकती है। देर से लिंक कराने पर जुर्माना देना होगा।

You Might Also Like

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

Mohan Rao April 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Rail Accident : दो मालगाड़ियों में सीधी टक्कर, बोगियों में लगी भीषण आग, दो लोको पायलट सहित तीन की मौत
Next Article छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 4 अप्रैल को पहुंचेंगे रायपुर, पांच को जाएंगे दंतेवाड़ा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?