ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने साधा केन्द्र पर निशाना, कहा- राज्य सरकार की नहीं करती मदद, महंगाई से त्रस्त हैं महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने साधा केन्द्र पर निशाना, कहा- राज्य सरकार की नहीं करती मदद, महंगाई से त्रस्त हैं महिलाएं

By Mohan Rao
Published: September 21, 2023
Share
महिला समृद्धि सम्मेलन में जनता कां संबोधित करते प्रियंका गांधी व सीएम भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। जयंती स्टेडियम ग्राउंड भिलाई में गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गाँधी की उपस्थिति में  मुख्यमंत्री बघेल ने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को संवारने “छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना” लागू करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गाँधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य सरकार की सहायता नहीं करती। केन्द्र सरकार सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। केन्द्र की नीतियों से जनता का नुकसान हो रहा है। महंगाई बढ़ गई है और इसके कारण घर का बोझ बढ़ गया है। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल डीजल से लेकर घरेलू गैस सिलेंडर की बात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का श्रेय लेते हैं तो यूपी में किसानों को धान की इतनी कम कीमत क्यों दी जा रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं लाई हैं। यह ध्यान में रखकर लाई गई हैं कि वे इस देश की रीढ़ की हड्डी है। वे समाज का, परिवार का पूरा बोझ उठाती हैं। मुख्यमंत्री बघेल खुद कह रहे थे कि घर परिवार दोनों की जिम्मेदारी आप निभा रही हैं। मैं जानती हूँ कि जो रात को आखिर में सोती हैं वो महिला हैं। जो हमारी संस्कृति है, उसूल है, हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य महिलाएं बनाती हैं। आप सभी को सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल जी की सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 10 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ी। उन्होंने उद्यम शुरू किया। अपने घर के लिए कुछ खरीदा। अपने उद्यम के लिए कुछ खरीदा। फिर इसके माध्यम से और उद्यम लाई। आज उनसे मिली, वे मुझसे कह रही थीं कि कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपए कमाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय भी उन्होंने बढ़ाया। मितानिन बहनों का भी मानदेय बढ़ाया। दाई दीदी क्लिनिक आरंभ किया। आज निःशुल्क इलाज हो रहा है। महतारी जतन योजना एक ऐसी योजना है जिससे गर्भवती माताओं को अच्छा भोजन मिल रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला स्वसहायता समूहों के करोड़ों रुपये के ऋण माफ किये गये। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से बड़ी मदद दी गई। मिशन क्लीन सिटी परियोजना के तहत हजारों महिलाएं कार्यरत हुईं। ऐसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार ने मेरी बहनों के लिए लागू की।  यह सब इसलिए हो रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का आपके लिए विजन है। वे आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में नेतृत्व सेवाभावी है। वे आप सभी की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। आज की महंगाई से कुछ हद तक छत्तीसगढ़ की जनता बच रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आप पर बोझ बढ़ गया है। जब घर पर किसी तरह की विपत्ति आती है तो घबराहट होती है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सरकार ने आपकी राहत के लिए और आपकी मदद के लिए बहुत से काम किये हैं। आज छत्तीसगढ़ का किसान बहुत खुश है। खेती उसके लिए लाभ का जरिया बन गया गया है। छत्तीसगढ़ में ही खेती करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। धन की सबसे ज्यादा कीमत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वजह से यहीं मिल रही है। मिलेट जिसके बारे में कभी किसी ने सुना ही नहीं होगा, उसका कितना लाभ मिल रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है। आवारा पशुओं की समस्या देश में हर जगह है। पूरी रात महिलाओं को अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। यहां गौठानों की वजह से यह समस्या हल हुई है। मैं हर जगह कहती हूँ कि छत्तीसगढ़ माडल में यह समस्या हल होती है। सरकार आते ही किसानों का कर्जमाफ हुआ। 5 लाख से अधिक वन पट्टे दिये गये। लाखों बीपीएल परिवारों का पांच लाख तक निःशुल्क इलाज हुआ है। कमजोर वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे हैं। चाहे घर का काम हो या ऑफिस का सभी जगह महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं। शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हमेशा बराबरी का स्थान मिला है। महिलाएं नौकरी भी कर रही हैं और घर के काम भी। छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लैंगिक अनुपात में भी छत्तीसगढ़ आगे है। महिलाएं बच्चों के देख-रेख से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक, घर में काम करना, नौकरी भी करती हैं तो सबके लिए खाना बनाकर जातीं है और काम से लौटकर फिर सभी के भोजन का ध्यान रखती हैं। पुरुष और महिलाओं के सहकार से हमारे यहां काम होता है। शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत करने का काम किया। अभी प्रियंका जी ने स्टाल में देखा कि किस तरह से काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। बीपीओ खोले हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोले हैं। कैसे आर्थिक संपन्नता आये, इस बात का प्रयास हम करते हैं। राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल आया। पहले भिलाई में नहीं मिल रहा था अब यहां भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल आया। पहले भिलाई टाउनशिप में नहीं मिल रहा था अब यहां भी मिल रहा है।  राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि हर व्यक्ति को लगना चाहिए कि उनकी सरकार है। कोरोना काल में भी हमने प्रयास किया कि कैसे लोगों को आर्थिक मंदी से बचाएं। आज हमारे छत्तीसगढ़ की बहुत सारी मितानिन बैठी हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बैठी हैं। पांच साल में मानदेय पांच हजार से बढ़ाकर दस हजार कर दिया। आज हमारी मितानिन बहन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आये हैं। वे बहुत खुश हैं।

सीएम बघेल ने कहा ओल्ड पेंशन स्कीम हमने लागू किया। डीए हमने बढ़ाया। स्वसहायता समूहों का कर्ज हमने माफ किया। बहनों को सशक्त करने हम लोगों ने महिला समूहों के कर्ज राशि की सीमा बढ़ा दी। हम तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रहे हैं। वे सक्षम बनें और स्वावलंबी बने, इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। कन्या विवाह की राशि बढ़ा दी है। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सेवा से पृथक होंगी तो उन्हें सहायता राशि दी जाएगी। हमने हरेली की छुट्टी दी, तीजा की छुट्टी दी। हमने मुख्यमंत्री निवास में तीजा मनाया। मुझे लगता है कि आपमें से बहुत से लोग अभी मायके से लौटी होंगी। बोरे बासी को सम्मान देने का जो काम किया, वो हमने किया। हमारे खानपान की परंपराओं का सम्मान किया। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति कलेक्ट्रेट में लगाई। राजगीत को अपनाया। 

CG Breaking : रेलवे लाइन के काम में लगी कंपनी से लाखों की सीमेंट चोरी, सुपरवाइजर व इंचार्ज सहित 9 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता के ‘मृत्युकुंभ’ वाले बयान की सीएम साय ने की निंदा, कहा- यह सनातनियों का अपमान
लोहे से लोहे को काटेगा अमेरिका, IS-खुरासान के खिलाफ तालिबान को बनाएगा हथियार, आतंकियों के खात्मे का यह प्लान
उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को निकाय चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गये जोन प्रभारी
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: लौह अयस्क परिवहन में गड़बड़ी को लेकर 105 वाहनों की जांच में 11 वाहन जब्त… बीएसपी को बालोद जिले की खदान की लम्पस फाइन के मामले में नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई प्रियंका गांधी, दुर्ग-भिलाई को मिली करोड़ों की सौगात
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 339 # 21 September 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?