ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अजय देवगन ने दिखाईं भोला की शूटिंग की झलकियां
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अजय देवगन ने दिखाईं भोला की शूटिंग की झलकियां

By Sonu Sahu Published February 18, 2023
Share
SHARE

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेट फिल्म ‘भोला’ का अजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय की यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज है। इस फिल्म में एक्टर का अलग फॉर्म में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बॉलीवुड के ‘सिंघम’ ने आज महाशिवरात्रि पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के कुछ फोटोज शेयर किए।

अजय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए शूटिंग के दौरान होने वाले अपने अनुभव को साझा किया। एक्टर ने लिखा कि कभी-कभी एक निर्देशक अवास्तविक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले फ्रेम का इंतजार करता है और एक दिन उसे वह मिल ही जाता है। मैं उस दिन बनारस में महाआरती की शूटिंग कर रहा था। उस दौरान मैंने अपने अंदर जबर्दस्त ऊर्जा का अनुभव किया। यह ऊर्जा केवल महसूस की जा सकती है। उस अनुभव को शायद ही कभी व्यक्त किया जा सकता है। उस स्थान पर आध्यात्मिक ऊर्जा और लोगों की विद्युतीय आभा, सभी एक साथ एक फ्रेम में आ गए। जैसे ही भीड़ ने ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया, मुझे अपने चारों ओर दिव्य शक्ति की अनुभूति हुई। आज महाशिवरात्रि पर मैं अपनी फिल्म भोला की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं। आप इसमें अद्भुत ऊर्जा देखेंगे…हर हर महादेव!

अजय देवगन शिव के परम भक्त हैं। वह बचपन से ही भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। शिव के प्रति अजय की अटूट भक्ति है। बॉलीवुड के ‘सिंघम’ ने अपने सीने पर महादेव का टैटू भी बनवाया है। अजय कई फिल्मों में अपने टैटू को दिखाते नजर आए हैं। अजय के फैंस उनके इस टैटू को काफी पसंद करते हैं।

एक्टर अजय देवगन महादेव के इतने बड़े भक्त है कि उन्होंने अपने घर का नाम भी ‘शिवशक्ति’ रखा है। बाबा महाकाल के प्रति अजय की अनन्य भक्ति है। साल 2016 में अजय की फिल्म ‘शिवाय’ आई थी। इस फिल्म में उनका नाम भी शिवाय ही था। 

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Sonu Sahu February 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में बढ़ा चीतों का कुनबा : दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीते… अब चीतों की संख्या हुई 20
Next Article खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?