ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPolitics

मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन

By @dmin
Published: May 28, 2020
Share
मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन
मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र हो सकता है बीजेपी का नया मिशन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र अब सियासी दांवपेच में भी उलझ गया है। राज्य की उद्धव ठाकरे की गठबंधन सरकार के अपने अंतर्विरोध गहरे हुए हैं तो भाजपा वहां पर मौके की तलाश में जुट गई है। भाजपा सीधे तौर पर तो सामने नहीं आई है लेकिन उसके नेता दूसरे दलों में सेंध लगाने की संभावनाएं जरूर तलाश रहे हैं। ऐसे में वह देर-सवेर सफलता की उम्मीद जरूर लगाए है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराकर सत्ता में आने वाली भाजपा के लिए महाराष्ट्र नया मिशन हो सकता है। राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाले गठबंधन में राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं, लेकिन कोरोना से निपटने को लेकर सरकार के ऊपर कई सवाल खड़े हुए हैं, जिससे अंदरूनी मतभेद उभरने लगे हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले कहा था कि कांग्रेस महाराष्ट्र में निर्णय प्रक्रिया में हिस्सेदार नहीं है लेकिन जब इसे लेकर विवाद उठा तो उन्होंने उद्धव ठाकरे से बात भी की। इसके बाद उद्धव ने सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक भी की है।

Contents
  • पवार पर नजर
  • उम्मीद की किरण

पवार पर नजर

दरअसल भाजपा को महाराष्ट्र में लगे सियासी झटके को पचा पाना अभी तक मुश्किल हो रहा है। वह किसी तरह वहां पर सत्तारूढ़ गठबंधन में सेंध लगाकर अपनी सरकार की संभावनाएं तलाश रही है। हालांकि, इसमें सबसे बड़ा रोड़ा राकांपा ही है। इसके नेता शरद पवार की रणनीति अभी तक पहेली की तरह है। भाजपा उसका बड़ा झटका भी खा चुकी है। ऐसे में वह मराठा कार्ड खेल सकती है। मराठा नेतृत्व के नाम पर उसके नेता नारायण राणे सामने आ सकते हैं। हालांकि, अंकगणित में वह काफी दूर है। वहां पर भाजपा को अपने विरोधी तीन दलों में से किसी एक दल में बड़ी सेंध लगानी होगी या हर दल में तोडफ़ोड़ करनी होगी। यह सब बहुत आसान नहीं है।

उम्मीद की किरण

सत्तारूढ़ गठबंधन में असंतोष बड़ा है और वही भाजपा की उम्मीद की किरण भी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। वह पहले विभिन्न दलों के असंतुष्ट नेताओं की पहचान कर लेना चाहता है ताकि अजित पवार जैसा झटका उसे दोबारा ना लगे। इस बार वह फूंक-फूंककर कदम रखेगी भले ही कितना भी समय क्यों न लग जाए। केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल इस मूड में नहीं है कि वहां पर बड़े पैमाने पर तोडफ़ोड़ की जाए, लेकिन वह गठबंधन को अस्थिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।

टोक्यो पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास…. ऊंची कूद में भारत को दिलाया रजत पदक
पुलवामा को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, छह किलो आईईडी बरामद, आतंकियों का मददगार गिरफ्तार
सीएम बघेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं और कहा महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से पाया मुकाम
हादसा : एक ही परिवार के 5 ने गंवाई जान, तेज रफ्तार कार पलटने से हुआ हादसा
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: गृहमंत्री साहू ने कहा-देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का हो रहा प्रयास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video
Next Article नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?