ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माघ मेला में भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

माघ मेला में भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

By @dmin
Published: February 4, 2020
Share
SHARE

विधायक वोरा ने आशीर्वाद लेकर शहर की सुख समृद्धि के लिए की कामना, मेला में देश भर से जुटे भक्तमाता के अनुयायी
दुर्ग । पुलगांव नाला नवकार परिसर दरबार में आयोजित 10 दिवसीय श्री रामदेव बाबा के माघ मेला के अंतिम दिन मंगलवार को भक्तमाता शांतादेवी
बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। सुबह से ही दरबार में भजन-कीर्तन की गूंज गूंजमान रही । जिसके धुन में नाच गाकर श्रद्धालुओं ने अपना उत्साह प्रकट किया, वहीं श्रद्धालुओं द्वारा हवनकुंड में नारियल अर्पित कर मनोकामना पूर्ण करने भक्तमाता से कामना की गई। शहर विधायक अरुण वोरा सपत्नीक भक्तमाता का आशीर्वाद लेने श्री रामदेव बाबा दरबार पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इसके अलावा समाजसेवी अरविंद वोरा, श्री साई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू, सीजू एंथोनी, एमआईसी सदस्य ऋषभ जैन, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सुमीत वोरा, राहुल शर्मा, दीपक चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन किए और आर्शीवाद लिया। दोपहर बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया । जिसमें दुर्ग-भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर के अलावा दीगर राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री रामदेव बाबा दरबार आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन, पायल जैन, मनीष जैन, ऋ षभ जैन, गौरव बजाज, महावीर बाफना, संतोष राजपुरोहित, कमलेश राजपुरोहित, संतोष छाजेड़, मोंटी सोनी, महावीर छाजेड़, शिशुपाल शुक्ला, सौरभ जैन, राकेश धाड़ीवाल, मोंटी छाजेड़, राकेश कुंमट, प्रवीण पींचा, दिलीप लोढ़ा, नरेश भंडारी, पीसी बोहरा, आशा जैन, बसंती जैन एवं अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। श्रीरामदेव बाबा दरबार आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन(कुंमट) ने बताया 26 जनवरी से 4 फरवरी तक यह माघ मेला श्री रामदेव बाबा के शिष्य सोहनलाल बाप जी(चालीसगांव) के पुण्य प्रताप और भक्तमाता शांता देवी बापजी के सानिध्य में आयोजित किया गया। माघ मेला में 9 दिन देश के प्रसिद्ध भजन गायक गौरव बजाज दुर्ग, कन्हैया आगीवाल पुणे महाराष्ट्र, चंद्रकांत तिवारी अकोला महाराष्ट्र, पवन शर्मा कोलकत्ता, अंकुश गहलोत आहोर राजस्थान, पुरुषोत्तम शर्मा जयपुर,वैभव तिवारी हैदराबाद, अतुल गिंदोडिया महाराष्ट्र ने जम्मा जागरण व भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

ग्राम खर्रा में सरपंच पदभार पर बवाल, पुनः चुनावी प्रक्रिया कराने उठी मांग
महापौर रामशरण यादव के हाथों कम्बल का वितरण
कृति ने पुलकित सम्राट से घूमने की डिमांड की
टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह
कालेज का नाम रौशन किया छात्रों ने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाउसिंग बोर्ड के 724 मकानों के मालिकाना हक के लिए आंदोलन का निर्णय
Next Article मक्के से होगा किसानों को अधिक मुनाफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?