ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाउसिंग बोर्ड के 724 मकानों के मालिकाना हक के लिए आंदोलन का निर्णय
Share
Notification Show More
Latest News
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत
पावर हाउस फ्लाईओवर से गिरकर युवती की मौत, हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
October 28, 2026
दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
October 28, 2026
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

हाउसिंग बोर्ड के 724 मकानों के मालिकाना हक के लिए आंदोलन का निर्णय

By @dmin Published February 4, 2020
Share
SHARE
भिलाई. औद्योगिक क्षेत्र, वार्ड 26 स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पुराने तीन मंजिला 724 मकानों के मालिकाना हक की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने आंदोलन की रूपरेखा तय की है। इस हेतु हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से शासन प्रशासन को वास्तविकता से अवगत करवाने का निर्णय बैठक में लिया गया है। इस कालोनी में पिछले 40 – 50 सालों से निवासरत लोगों को धोखे में रखकर कतिपय बाहरी लोगों के द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि, पुरानी कालोनी के बदले नई कालोनी बनाने का निर्णय शासन ने लिया है। जबकि शासन स्तर पर ऐसी कोई योजना है ही नही। बावजूद इसके कुछ दलालनुमा लोग अवैध चंदा उगाही कर झूठे सपने दिखाये रहे हैं। जिससे आक्रोशित कालोनी वासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री तक हर स्तर पर मांग व शिकायत करने का निर्णय लिया गया।उल्लेखनीय है कि कतिपय लोगों द्वारा कालोनी वासियों को धोखे में रखकर कुछ कोरे रजिस्टर में हस्ताक्षर करवा रहे हैं ! जिसमें नए मकान दिलवाने का झूठा सब्ज़बाग दिखाया जा रहा है। जबकि 724 मकानों की अच्छी स्थिति होने के बावजूद हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मेंटेनेन्स की जिम्मेदारी से बचने के लिये फर्जी ढंग से मकानों को कंडम घोषित कर नगर निगम को धोखे में रखकर 2005 में नोटिस जारी करवाने का फर्जीवाड़ा किया गया था। जबकि इस हेतु इन मकानों का कभी भौतिक सत्यापन तक नही करवाया गया । ऐसे फर्जीवाड़े के विरुद्ध हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफ़ेयर एसोसिएशन के बैनर से इन मकानों में दशकों से रहने वालों के नाम रजिस्ट्री का हक के लिये संघर्ष किया जाएगा। जो कि यहां दशकों से निवासरत रहने के कारण कानूनी हक भी है। बैठक में यह आरोप लगाया गया कि, छ. ग.हाऊसिंग बोर्ड के कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर भू माफिया मकान खाली करवाने का षड्यंत्र कर है। ऐसी किसी भी गैरकानूनी हरकत के विरुद्ध एसोसिएशन द्वारा एकजुट होकर जनजागरण किया जाएगा ! यहां निवासरत 3500 लोगों द्वारा सड़क पर उतरकर क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा !  जिसकी पहली कड़ी में हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल दुर्ग के प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर से मुलाकात कर वास्तविकता से अवगत कराते हुए नियमानुसार पक्की रजिस्ट्री की मांग की जाएगी !  क्योंकि,राज्य शासन द्वारा जब अवैध कब्जाधारियों को भी मालिकाना हक दिया जा है इसलिए 724 मकानों के वास्तविक मालिकों को  मालिकाना हक से वंचित नहीं किया जा सकता । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मकान दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिलते ही सीधे एस पी से शिकायत की जाएगी ! * हाउसिंग बोर्ड कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन की इस बैठक में संयोजक बाबू सिंह,मंजीत सिंह,प्रशांत तिवारी, रसपाल सिंह,रविन्द्र विश्वकर्मा,तीरथ साहू,सुनील सोनी,रोहित देवांगन,राणा विश्वास,चंद्रकांत दावरा,दशरथ प्रसाद,धर्मेंद्र कृष्णानी,पवन केसवानी नीवती साहा, मलेशवरी,सुनीता विश्वकर्मा,शशि विश्वकर्मा, मीना पांडेय, मीठु घोष,सुमित्रा दास,चेरा लक्ष्मी,बिम्मी साहू,नूपुर विश्वास,पार्वती राय, लोतिका महतो,सोनिया तिवारी,पद्मा,बलजीत,सुमन वर्मा,पुन्नी बाई,लीलावती चौहान,गुरप्रीत कौर,मेघा कामले,अंजू कौर,वरुण घोष,तरुण बोस,बलविंदर कौर कौर,प्रिया,पूनम,राजविंदर कौर, रौबिता,नंदा घोष,उषा आदि सैकड़ों की संख्या में कालोनीवासी उपस्थित थे।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin February 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हुए रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी को मिला मौका
Next Article माघ मेला में भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?