ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माफियाओं पर EOW का शिकंजा, रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल पर FIR दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

माफियाओं पर EOW का शिकंजा, रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल पर FIR दर्ज

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
SHARE

भोपाल. मुख्‍यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamalnath) के निर्देश के बाद माफियाओं के खिलाफ शिकंजा जारी है. अब ईओडब्ल्यू (EOW) ने रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति (Rohit Housing Construction Cooperative Society) के संचालन मंडल पर एफआईआर दर्ज की है. ईओडब्ल्यू ने इस मामले में भू माफिया और खुद को बीजेपी नेता बताने वाले घनश्याम सिंह राजपूत (Ghanshyam Singh Rajput) सहित कई लोगों को आरोपी बनाया है. सहकारिता विभाग ने कांग्रेस सरकार आने के बाद जून में ही ईओडब्लयू को पत्र लिखकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी.

22.70 करोड़ रुपए की गड़बड़ी

सहकारिता विभाग के पत्र के बाद ईओडब्ल्यू ने प्राथमिकी जांच दर्ज कर मामले की जांच की तो यह सिद्ध हुआ कि संस्था के सदस्यों से भूखंड के नाम पर बड़ी राशि ड्राफ्ट के जरिए लेकर संस्था के खाते से अवैध रूप से निकाल ली गई. कुल 22.70 करोड़ रुपए की राशि खुर्दबुर्द की गई. इस गड़बड़ी को छुपाने के लिए संस्था के संचालक मंडल ने अभिलेख/दस्तावेज वकील एवं लेखापाल की मदद से गायब कर दिए. इनके खिलाफ हुई एफआईआर में ईओडब्ल्यू ने 2005 के बाद के समस्त संचालक मंडल सदस्यों को आरोपी बनाया है. ये वही गृह निर्माण सोसायटी है, जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर कांग्रेस ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे.


एफआईआर में इन्हें बनाया आरोपी

इस एफआईआर में तुलसीराम चंद्राकर, मो. आय्यूब खान, घनश्याम सिंह राजपूत, श्रीकांत सिंह, केएस ठाकुर, एलएस राजपूत, बसंत जोशी, सुरेंद्रा, ज्योति तारण, अमरनाथ मिश्रा, अनिल कुमार, रेवत सहारे, अमित ठाकुर, एमडी सालोडकर, गिरीशचन्द्र कांडपाल, अरूण भागोलीवाल, बाल किशन निवावे, सीएस वर्मा, सविता जोशी, सुशीला पुरोहित, राम बहादुर, कुमार सीमा सिंह, वकील सुशील चौबे, लेखापाल राकेश प्रताप एवं अन्य को आरोपी बनाया गया है. इनके खिलाफ धारा 420, 406, 120-बी, 467, 468, 471 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.

Gustakhi Maaf: वर्ण/जाति व्यवस्था पर करना होगा होमवर्क
बड़ी उपलब्धि: भारत में 15 करोड़ से अधिक हुआ टीकाकरण…. पिछले 24 घंटों में 21 लाख से अधिक टीके लगाये गए
पीड़ित परिवार को आहत होने से बचाया, एमआईसी ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ और ऐसी अव्यवस्था को दूर करने की चर्चा
CG Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रचार अभियान शबाब पर, भाजपा में छाई है खामोशी
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय कोयला एवं खनन मंत्री को लिखा पत्र…हर माह 1.50 करोड़ टन कोयला प्रदान करने का किया अनुरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाय के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी को आया गुस्‍सा, दी धमकी- थाने में बंद कर दूंगी
Next Article पोर्श लाया 1.97 करोड़ की नई SUV

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?