ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पोर्श लाया 1.97 करोड़ की नई SUV
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

पोर्श लाया 1.97 करोड़ की नई SUV

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली,Porsche ने भारत में नई कार Cayenne Coupe लॉन्च की है। यह कूप एसयूवी दो वर्जन- Cayenne Coupe और Cayenne Turbo Coupe में बाजार में उतारी गई है। इनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 1.31 करोड़ और 1.97 करोड़ रुपये है। भारत में Porsche Cayenne Coupe को CBU यूनिट (पूरी तरह बनी हुई) के रूप में लाया जाएगा।

पोर्श केयैन कूप की स्टाइलिंग स्टैंडर्ड केयैन से मिलती-जुलती है। दोनों कारों में फ्रंट में पोर्श की सिग्नेचर 4-डॉट एलईडी डीआरएल और पीछे की तरफ बूट लिड (डिग्गी का दरवाजा) पर एक तरफ से दूसरी तरफ तक लंबी टेललाइट है। हालांकि, स्लोपिंग रूफलाइन और 20-इंच के अलग अलॉय वील्ज नई कूप एसयूवी को स्टैंडर्ड केयैन से अलग बनाते हैं। कूप केयैन स्लोपिंग रूफलाइन के चलते स्टैंडर्ड केयैन के मुकाबले 43mm छोटी, लेकिन पीछे की तरफ से 18mm चौड़ी है।

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें कंपनी की पनामेरा और केयैन कारों जैसा डैशबोर्ड लेआउट है। कार में 12.3-इंच की टचस्क्रीन, एसी और ऑडियो कंट्रोल्स के लिए फेदर-टच बटन और 3-स्पोक स्टीयरिंग वील हैं। इस नई कूप एसयूवी में कल्कंटारा रूफलाइन और पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ ब्लैक इंटीरियर दिया गया है।


फीचर्स
पोर्श की इस नई एसयूवी में ऑटो एलईडी हेडलैम्प, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, 18-तरफ अजस्टेबल फ्रंट सीट्स, रियर कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। वहीं, स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8-एयरबैग्स, Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट और हिल-डिसेंट असिस्ट फीचर दिए गए हैं।

पावर
पोर्श केयैन कूप के बेस मॉडल में 3.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, V6 पेट्रोल इंजन है, जो 340hp की पावर और 450Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। टॉप मॉडल, यानी केयैन टर्बो कूप में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 इंजन है, जो 550hp की पावर और 770Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 8-स्पीड, टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

स्पीड
पोर्श का दावा है कि केयैन कूप मॉडल 6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 243 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, केयैन टर्बो मॉडल सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकता है। इसकी टॉप स्पीड 286 किलोमीटर प्रति घंटा है।

दिशा पाटनी और मौनी रॉय डांस विडियो आया सामने
महिला हॉकी को लेकर काफी जागरूकता आई : रानी
नंदिनी खदान के कार्मिक बने “कर्म शिरोमणि”
सभापति ने गोंड़पारा में किया पानी व निकासी समस्या का निरीक्षण
फुटबॉल अभी अहम नहीं : इनफैनटिनो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माफियाओं पर EOW का शिकंजा, रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल पर FIR दर्ज
Next Article ड्वेन ब्रावो के संन्यास पर यूटर्न का वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने किया स्वागत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?