ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माफी मुझे नहीं मोदी और शाह मांगनी चाहिए, जिन्होंने इकॉनामी को तबाह कर दिया: राहुल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

माफी मुझे नहीं मोदी और शाह मांगनी चाहिए, जिन्होंने इकॉनामी को तबाह कर दिया: राहुल

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली । कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित देश बचाओ रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरे भाषण को लेकर माफी मांगने को कह रही है,लेकिन मैं माफी नहीं मांगूंगा। इस मौके पर सावरकर का जिक्र करते हुए राहुल गांधी, मैं मर जाऊंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूगा। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, बल्कि राहुल गांधी है। राहुल गांधी ने कहा कि माफी मुझे नहीं नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मांगनी चाहिए,जिन्होंने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। राहुल ने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था थी, अब खत्म हो चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, इन्होंने झूठ कहा कि हमें स्विस बैंक से पैसे लाने हैं, ब्लैक मनी से लड़ना है। लेकिन इन्होंने गरीबों की जेब से पैसे निकालकर अडानी-अंबानी के हवाले किए।’
राहुल गांधी ने कहा कि जो कुछ बचा था मोदी सरकार ने गब्बर सिंह टैक्स के जरिए इकॉनमी को खत्म कर दिया। मोदी जी ने रात को 12 बजे गब्बर सिंह टैक्स लागू कर दिया। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज के दौर में है। जीडीपी ग्रोथ 9 प्रतिशत से घटकर 4 पर पहुंच गई। पूरा पैसा दो से तीन उद्योगपतियों को ही पकड़ा दिया। मैं इस बात को मानता हूं कि किसान देश को बनाता है,तब ईमानदार उद्योगपति भी देश को बनाता है। मगर पिछले 5 सालों में नरेंद्र मोदी अडानी को 50 कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। एक लाख करोड़ से ज्यादा के एयरपोर्ट और पोर्ट पकड़ा दिए। जब तक गरीब, किसान, मजदूर औ युवाओं की जेब में पैसा नहीं होगा, तब तक देश की इकॉनमी आगे नहीं जा सकती।
असम और पूरे पूर्वोत्तर में इन लोगों ने आग लगा दी है। देश को कमजोर किया जा रहा है, इकॉनमी को नष्ट किया जा रहा है। मोदी सिर्फ एक चीज के बारे में सोचते हैं कि उनके हाथ में सत्ता है या नहीं। वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते है। इस मौके पर मीडिया पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया ने हमारी सरकार के दौर में अपना काम किया,लेकिन इस दौर में वह अपना काम भूल गया है। मैं आपसे कहूंगा कि देश को डराया जा रहा है और कांग्रेस वाला तो कभी डरता नहीं है। मगर मैं उन लोगों से कह रहा हूं, जो सरकारी दफ्तरों और मीडिया में बैठे हैं। आप डरो मत, कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।

रेलवे ने की रिकार्ड नियुक्तियां : 75,000 लोगों को मिली रेलवे में नौकरी, Chhattishgarh में भी हुई 252 नियुक्तियां
Breaking News : ऑनलाइन सट्टा पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तीन पैनल और 10 आरोपी गिरफ्तार… बिहार के आरा से चल रहा था खेल
कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बदहाली दूर करने टैक्स पर वसूली पर टिका निगम, स्लम क्षेत्र में शिविर लगाकर करेंगे वसूली
APL Premier League: भिलाई में 4 दिवसीय एपीएल क्रिकेट मैच का आगाज कल से, प्रदेश भर जुटेंगे 16 टीमें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर्मचारियों को दिया बोनस, एक को मिले 35 लाख
Next Article भारत बचाओ रैली में बोलीं प्रियंका- भाजपा है तो देश का संविधान खतरे में है

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?