ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

By @dmin
Published: March 30, 2022
Share
SHARE

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर द्वारा कृषि छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. चंदेल ने कहा कि बढ़ती आबादी तथा शिक्षित युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज-कल युवाओं के लिए बेहतर रोजगार प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास का महत्व बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर का चयन करने में कैरियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन के लिए कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. चंदेल ने कहा कि जल्द ही कृषि छात्रों को सिविल सेवाएं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी हेतु कोचिंग एवं आवश्यक सुविधाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर के अध्यक्ष डॉ. जी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास, उद्यमिता विकास आदि विषयों पर लगातार ऑफलाईन, ऑनलाईन तथा हाइब्रिड मोड में कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के साथ ही अन्य कृषि महाविद्यालयों द्वारा भी इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यशाला के संयोजक तथा कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. एमपी ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कैरियर डेव्हलपमेन्ट सेन्टर के सदस्य सचिव डॉ. एस.एस. टुटेजा ने कार्यशाला का विषय प्रतिपादन किया।

कार्यशाला में ऐशियन सोसायटी फोर सस्टनेबल एग्रीकल्चर के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. रेड्डी अलबामा संयुक्त राज्य अमेरिका ने कृषि छात्रों हेतु संयुक्त राज्य अमेरिका में कैरियर की संभावनाएं विषय पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. एन.बी. चेट्टी कुलपति कृषि विश्वविद्यालय धारवाड़ ने भारत एवं विदेशों में कृषि शिक्षा के महत्व पर व्याख्यान दिया।

नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक हटी, फिर शुरू होगा प्रसारण
Breaking News : कैलाश खेर आएंगे रायपुर, इंडोर स्टेडियम में 13 अगस्त को होगा जोहार तिरंगा कार्यक्रम
एमआईसी सदस्यों के साथ डुंडेरा पहुंची महापौर, कहा- रिसाली का मान बढ़ाना है, तो स्वच्छता को अपनाना जरूरी
जया बच्चन के दुष्कर्मियों को जनता के हवाले करने के बयान से सहमत है टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती
शराबी पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर बोला- ये शराब पीकर मर गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video तेंदुआ ने बुजुर्ग पर किया हमला, दो पालतू कुत्तों ने बहादुरी से लड़कर बचाई जान
Next Article सावधान: कल किसी भी समय धरती से टकरा सकता है जियोमैग्नेटिक तूफान, सूर्य की सतह पर होंगे विस्फोट सावधान: कल किसी भी समय धरती से टकरा सकता है जियोमैग्नेटिक तूफान, सूर्य की सतह पर होंगे विस्फोट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?