ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को ऑफर हुआ था ‘हम साथ साथ हैं’ में ये किरदार, जानें किस वजह से ठुकराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को ऑफर हुआ था ‘हम साथ साथ हैं’ में ये किरदार, जानें किस वजह से ठुकराया

By @dmin
Published: November 6, 2020
Share
SHARE

सूरज बड़जात्या पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है ‘हम साथ साथ हैं’ जिसे अक्सर टीवी पर दिखाया जाता है। यह टीवी पर प्रसारित सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से जुड़ी एक बात जो शायद ही आप जानते हों कि निर्देशक की पहली पसंद पहले माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन थीं।

‘हम साथ साथ हैं’ को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं। बीते पांच नवंबर को इस फिल्म ने 21 साल पूरे कर लिए हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, सैफ अली खान और मोहनीश बहल हैं। फिल्म जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी उस वक्त भी इसे पसंद किया गया था।

सूरज बड़जात्या पहले फिल्म में माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को लेना चाहते थे। उनकी ओर से इन दोनों अभिनेत्रियों को अप्रोच भी किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। अब आप सोच रहे होंगे कि माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को फिल्म में कौन सा रोल दिया गया था जिसे उन्होंने मना कर दिया तो चलिए हम आपको बताते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को सबसे बड़ी भाभी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। माना गया कि माधुरी दीक्षित उस वक्त सलमान खान और सैफ अली खान की भाभी के रूप में पर्दे पर नहीं दिखना चाहती थीं। सलमान खान के साथ माधुरी की जोड़ी हिट रही है। वहीं सैफ के साथ भी वे फिल्म कर चुकी थीं। बाद में यह रोल तब्बू को मिला।

मेकर्स रवीना टंडन को सलमान खान के अपोजिट लेना चाहते थे लेकिन रवीना मल्टी स्टारर फिल्म नहीं करना चाहती थीं। दूसरी बड़ी वजह यह भी थी कि उन दिनों रवीना और सलमान के रिश्ते भी ठीक नहीं थे। दोनों के बीच अनबन की खबरें थीं। रवीना के मना करने पर यह रोल सोनाली बेंद्रे ने किया। फिल्म में सलमान और सोनाली की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

Railway breaking : चेन पूलिंग से रेलवे को हुई तगड़ी कमाई, 6 माह में वसूला डेढ़ लाख से ज्यादा का जुर्माना
जगदलपुर से विशाखापट्नम जा रही मालगाड़ी के समने कूदकर युवक ने दी जान… जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2.5 हजार नशीली कैप्सूल बरामद, खुर्सीपार में 6 व पद्मनाभपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार
नगपुरा में 6 माह के बच्चे की हत्या का खुलासा : मासूम को उसकी मां ने की फेंक दिया था तालाब में… पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाला
Big News : छत्तीसगढ़ के लिए खड़गे ने बनाई कोर कमेटी, सीएम भूपेश सहित इन नेताओं को मिली जगह… देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mayor Devendra Yadav did Bhoomipujan for construction of एसएनजी विद्यालय में डोमशेड निर्माण के लिए महापौर देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन…. कार्यक्रमों के लिए स्कूल प्रबंधन सहित विद्यार्थियों को मिलेगी सहूलियत
Next Article Special meeting of office bearers of Chhattisgarh Chamber छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई इकाई के पदाधिकारियों की विशेष बैठक… लोगों से की ऑनलाइन शॉपिंग न करने की अपील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?