ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: MADE IN CHINA नहीं MADE IN PRC लिखकर चकमा दे रहा है चीन, बहिष्कार से बचने को अपना रहा ये तरकीब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

MADE IN CHINA नहीं MADE IN PRC लिखकर चकमा दे रहा है चीन, बहिष्कार से बचने को अपना रहा ये तरकीब

By @dmin
Published: June 18, 2020
Share
MADE IN CHINA नहीं MADE IN PRC लिखकर चकमा दे रहा है चीन, बहिष्कार से बचने को अपना रहा ये तरकीब
MADE IN CHINA नहीं MADE IN PRC लिखकर चकमा दे रहा है चीन, बहिष्कार से बचने को अपना रहा ये तरकीब
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन सीमा पर भले ही खून-खराबे को तैयार रहता हो, लेकिन भारतीय बाजार को लेकर ड्रैगन के मुंह से लार टपकता है। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद एक बार फिर देश में चाइनीज प्रॉडक्ट्स के बहिष्कार की मुहिम तेज हो गई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह चीन इस ‘बहिष्कार लहर’ से बचने के लिए भारतीय उपभोक्ताओं की नजर में धूल झोंकने की कोशिश में जुटा है।
असल में 2017 में डोकलाम तनातनी के बाद भी चाइनीज प्रॉडक्ट्स के बहिष्कार की मांग तेज हो गई थी। इसके बाद दिवाली जैसे अवसरों पर भी कुछ संगठनों ने चाइनीज लडिय़ों और मूर्तियों को नहीं खरीदने की अपील की थी। इसका काफी असर भी हुआ था।
इसके बाद चीन उन चालाकियों में जुट गया जिससे अधिकतर भारतीय खरीदारों को पहली नजर में यह पता ही ना चले कि प्रॉडक्ट चाइनीज है। कोई प्रॉडक्ट किस देश में बना है यह पैकेटे और प्रॉडक्ट पर लिखा होता है। जैसे भारत में बने प्रॉडक्टर पर लिखा होता है ‘मेड इन इंडिया, इसी तरह चाइनीज प्रॉडक्ट्स पर लिखा होता था ‘मेड इन चाइना’। यानी यह पहचान करना बहुत आसान था कि कौन सा सामान भारतीय है और कौन सा चाइनीज। इसी आसान पहचान को खत्म करने के लिए चीन ने अब अपने प्रॉडक्ट्स पर ‘मेड इन चाइना’ लिखना बंद कर दिया है अब वह लिखता है मेड इन पीआरसी। पीआरसी का मतलब है पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना। शायद उसकी सोच रही हो कि भारतीय उपभोक्ता पीआरसी लिखा देख सामान खरीद लेंगे, वे समझ नहीं पाएंगे कि यह असल में मेड इन चाइना है।

Contents
  • और भी चालाकियां
  • चाइनीज भाषा का इस्तेमाल नहीं
  • चाल में हो रहा कामयाब

और भी चालाकियां

चीन अपनी चालाकियों के लिए जाना जाता है। चाइनीज प्रॉडक्ट्स पर मेड इन पीआरसी लिखने के साथ ही उसने अपने प्रॉडक्ट्स को एकदम भारतीय लुक देने की भी कोशिश की है। इसके तहत वह प्रॉडक्ट्स के नाम इस तरह रखता है जिससे वे भारतीय प्रतीत हों।

चाइनीज भाषा का इस्तेमाल नहीं

इसके अलावा वह पैक्ट्स पर कहीं भी चाइनीज भाषा में कुछ नहीं लिखता है, सभी जानकारी और दिशानिर्देश अंग्रेजी में ही लिखता है, यहां तक कि कई प्रॉडक्ट्स पर तो वह हिंदी में भी लिखने लगा है। इसके अलावा यदि किसी पैकेट पर कोई तस्वीर लगानी है तो वह भारतीय चेहरों की तस्वीर ही छापता है। यानी पूरी तरह प्रॉडक्ट आपको भारतीय ही महसूस होगा।

चाल में हो रहा कामयाब

नोएडा के सेक्टर 49 में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकान चलाने वाले मुकेश कुमार पुर्वे कहते हैं, ‘पिछले कुछ दिनों में यह देखने में आया है कि कुछ लोग सामान लेने आते हैं तो यह तो कहते हैं कि चाइनीज नहीं चाहिए, लेकिन वह पीआरसी लिखा हुआ सामान लेने लगते हैं, जब उन्हें बताता हूं कि यह पीआरसी लिखा हुआ प्रॉडक्ट चाइनीज ही है तो वह कोई भारतीय प्रॉडक्ट मांगते हैं। मुकेश ने कहा कि लोगों को यह नहीं पता नहीं है कि चीन किस तरह पीआरसी लिखकर खेल कर रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तो उन्हें भी लगा कि ये प्रॉडक्ट किसी अन्य तीसरे देश के हैं, लेकिन उन्हें होलसेलर ने यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ बजट 2025 : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 65 करोड़ का बजट, रायपुर-दुर्ग मेट्रो सहित यह हैं प्रमुख घोषणाएं
कोरोना : कांवड़ यात्रा पर रोक और बकरीद पर छूट बन रहा मुद्दा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
कोरोना काल में दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों की महत्वपूर्ण भूमिका: सिंहदेव
कन्या एवं बालक आश्रम के अधीक्षक-अधीक्षिका निलंबित, बिना सूचना के गैरहाजिर रहे दोनों
सीएम साय ने चुनावी सभा को किया संबोधित, भोजराज नाग के लिए मांगे वोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
Next Article विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?