ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली, मुंबई से भी महंगा छत्तीसगढ़ में रसोई गैस… 25.50 रुपए बढऩे से इतने हुए दाम… जनता को लगा महंगाई का झटका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दिल्ली, मुंबई से भी महंगा छत्तीसगढ़ में रसोई गैस… 25.50 रुपए बढऩे से इतने हुए दाम… जनता को लगा महंगाई का झटका

By @dmin
Published: August 18, 2021
Share
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
SHARE

भिलाई। महंगाई के मोर्चे पर पूरी तरह से नाकाम केन्द्र सरकार की निगेहबानी में तेल कंपिनयों ने जनता को एक और झटका दिया है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है। छत्तीसगढ़ में रसोई गैस के लिए अब आम आदमी को 931 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की कीमतें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई जैसे महानगरों से भी ज्यादा है।

बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। इससे पहले पिछले माह एक जुलाई को तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस की कीमत में 68 रुपए का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1618 रुपए हो गया है। इस महीने की शुरुआत में भी 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर के दाम में 73.5 रुपए का इजाफा किया गया था। हालांकि तब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

छत्तीसगढ़ में उच्चतम स्तर पर रसोई के दाम
25 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ छत्तीसगढ़ में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 931 रुपए तक पहुंच गई है। इसके साथ की छत्तीसगढ़ में रसोई गैस के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर दरें बढऩे के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 834.50 रुपए से बढ़कर 859.50 रुपए का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 861 रुपए से बढ़कर 886 रुपए का हो गया है, मुंबई में यह 834.50 रुपए से बढ़कर 859.50 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए से बढ़कर 875.50 रुपए का हो गया है। 

एक साल में बढ़ी 265.50 रुपए
पिछले एक साल में अब तक एलपीजी गैस की कीमत 265.50 रुपए बढ़ चुकी है। वहीं जनवरी से अब तक इसका दाम 163.50 रुपए बढ़ा है। एक ओर रसोई गैस की दरें बढ़ रही हैं दूसरी ओर लोगों को मिलने वाली सब्सिडी घटती जा रही है। डायरेक्ट ट्रांसफर स्कीम शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ में 300 रुपए तक की सब्सिडी मिलती थी। जो अब घटकर 60 रुपए तक सीमित हो गई है। वर्तमान में लोगों को गैस पर लगभग 61 रुपए की सब्सिडी मिलती है।

अगले माह और बढ़ सकती हैं दरें
तेल कंपनियों से मिले इनपुट के अनुसार गैस की दरें अगले माह और बढ़ सकती हैं। संसद के मानसून सत्र के कारण हंगामे के डर से केन्द्र सरकार ने अगस्त माह में दरों पर काबू कर रखा था। लेकिन मानसून सत्र के खत्म होते ही रसोई गैस की दरों में बड़ोत्तरी कर दी गई। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में रसोई गैस पर 25 से 30 रुपए की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

राज्योत्सव में दुर्ग के 25 विभागों की प्रदर्शनी, 9 फूड स्टाल भी होंगे, छत्तीसगढ़ी व्यंजन का होगा विशेष आकर्षण
Bhilai Breaking : कोहका-कुरुद रोड़ में चक्काजाम, पार्षद ने लगाया वार्ड में विकास कार्य नहीं होने का आरोप
वन होम वन ट्री अभियान के तहत शास्त्रीनगर वार्ड-19 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों ने किया पौधरोपण
गुलजार होने लगा नक्सल इलाका, लाल आंतक के चलते बंद थी सड़कें और वीरान थे गांव, अब बनेगी डबल लेन सड़क
ट्रेन से सामन चोरी होने पर यात्री खुद जिम्मेदार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सामान की सुरक्षा का रेल सुविधाओं से संबंध नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Children's vaccine: AIIMS director gave good news, said शशि थरूर को बड़ी राहत: सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता बरी, दिल्ली की अदालत ने सुनाया फैसला
Next Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन भाजपा की डूबती नैय्या, कौन खेवैय्या?…. गुटबाजी में उलझे संगठन को आमजन से वास्ता नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?