ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेमी जोड़े ने शिवनाथ में लगाई छलांग : युवक ने तैरकर बचाई जान, तीसरे दिन मिली युवती की लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

प्रेमी जोड़े ने शिवनाथ में लगाई छलांग : युवक ने तैरकर बचाई जान, तीसरे दिन मिली युवती की लाश

By Mohan Rao
Published: September 25, 2023
Share
SHARE

बलौदाबाजार। दो दिन पहले शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाले युवक-युवती में से युवती की लाश को तीसरे दिन बरामद किया गया। युवक ने पहले ही तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली थी। वहीं युवती के डूबने पर उसकी तलाश की जा रही थी। एनडीआरएफ और नगर सेना की टीम लगातार सर्च कर रही थी जिन्हें आज सफलता मिली। सर्चिंग टीम को युवती का शव झाड़ी में फंसा मिला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बता दें बॉबी उर्फ दुर्गेश यादव (22) निवासी बेमेतरा व आरती गहरवार (23) निवासी मुंगेली ने शनिवार को लिमतरा के पास शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाटापारा ITI में साथ पढ़ चुके हैं, जहां से उनका लव अफेयर शुरू हुआ था। पुलिस ने बताया कि शनिवार 23 सितंबर को दोनों घर से निकले। इसके बाद दोनों ने मुलाकात की और बाइक से दोनों बिलासपुर हाईवे पहुंचे। अपनी बाइक खड़ी की, लिमतरा पुल के पास बैग रखा, चप्पल उतारा और दोनों नदी में कूद गए।

हादसे की खबर तेजी से फैली और सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। छलांग लगाने के बाद दुर्गेश यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल गया लेकिन आरती डूब गई। शनिवार को उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को भी सर्चिंग की गई फिर भी युवती का कुछ पता नहीं चला। तीसरे दिन सोमवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। सोमवार को सर्चिंग दल को सफलता मिली। पानी के तेज बहाव के चलते युवती झाड़ी में फंस गई थी, जो बाहर नहीं निकल पाई। पानी ज्यादा होने से वो दिखाई नहीं दे रही थी। पानी कम होने के बाद युवती की लाश मिल पाई।

Breaking News : मोबाइल तोड़ने से नाराज बदमाश ने युवक की कर दी हत्या, सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, एक घंटे में पकड़ाया आरोपी
गरीब रथ का सफर होगा और भी सस्ता… रेलवे ने की तैयारी… लगेंगे इकोनॉमी क्लास एसी-3 कोच… जाने क्या है इन कोचों की खासियत
CG Politics: सरगुजा लोकसभा: प्रत्याशी बदलकर हर बार जीती भाजपा, रेणुका रिपीट होगी या एक बार फिर मिलेगा नया प्रत्याशी?
Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: पहले राउंड की काउंटिंग खत्म, 3397 वोटों के साथ सावित्री मंडावी आगे, भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय को मिले इतने वोट
सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रगति यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव ने किया लाखों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, चंद्र शेखर आजाद नगर में चली प्रगति यात्रा
Next Article Railway Breaking : दुर्ग-रायपुर से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें एक सप्ताह के लिए रद्द… यात्रा से पहले देख लें सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?