भिलाई। अपने ही भाई से विवाद के चलते मछली मार्केट में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार की रात्रि मछली मार्केट में भाई ने सोते हुए भाई के सिर पर बड़ी बेरहमी से पत्थर पटक कर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए आरोपी चादर उड़ा कर चला गया गुरुवा सुबह देर तक नहीं उठने पर मार्केट व्यवसायियों ने जब चादरर हटाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। तत्काल छावनी पुलिस को सूचना दी गई मौके स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक फिरोज खान उम्र करीब 50 से 55 वर्ष मछली मार्केट कैंपर दो में चौकीदारी का कार्य करता था कल रात को भी वह कार्यस्थल मछली मार्केट में ही सो रहा था। इसी दौरान उसका भाई शकील खान पहुंचा पूर्व से आपसी विवाद के कारण समीप पड़े पत्थर उठाकर बड़ी ही बेरहमी से सोते हुए अपने भाई के सर पर पटक दिया जिसके कारण फिरोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाई के मरने के बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के लिए उसे चादर ओढ़ा दी। आरोपी शकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही सगे भाई हैं एवं आपस में दोनों के मध्य विवाद चला आ रहा था। नशे की हालत में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।




