जशपुर Jashpur. फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर देशी कट्टा अड़ाकर लूट के 2 अलग-अलग मामलों में शामिल 04 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इन दोनों मामलों में 2 लाख 28 हजार रुपए की लूट की थी। आरोपियों में दो झारखंड व दो छत्तीसगढ़ के हैं। आरोपियों ने थाना जशपुर क्षेत्र के ग्राम भुडकेला और ग्राम पीड़ी पुलिया के पास घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों में थाना चैनपुर जिला गुमला झारखण्ड निवासी इबरार खान (20), असलम शेख (19), रमजान मियां उम्र (25) व जशपुर निवासी शेख अफजल शामिल हैं। आरोपियों को पकड़ने में चैनपुर थाने की पुलिस का भी सहयोग रहा।

बता दें पहली घटना 19 अक्टूबर 2022 की है। आरोहन फाइनेसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रांच जशपुर के लोन धारको से किस्त का पैसा वसूल करने घनेन्द्र जीत राम जशपुर से चैनपुर झारखण्ड गया था। 67300 रुपए लेकर वापस लौट रहा था इस दौरान भुडकेला शासकीय हाई स्कूल के पास इबरार खान एवं उसका साथी असलम शेख प्रार्थी देशी कट्टा टिकाकर उसके रुपए व मोबाइल आदि लूट लिया था। इसी प्रकार भारत फाइनेस कंपनी के दिलीप कुमार श्रीवास के 29 नवंबर 2022 को लूट हुई थी। जशपुर से चैनपुर झारखण्ड तरफ जाकर किस्त का रकम 1,60,700 रुपए लेकर लौटते समय इबरार खान, असलम शेख और रमजान मिंया ने पीछा कर कट्टा दिखाकर लूट की।
घटना में पतासाजी के दौरान पुलिस को लगभग 6 माह बाद क्लू मिला। दरअसल पुलिस को पता चला कि लूटी गई मोबाइल का इस्तेमाल साईटागरटोली जशपुर निवासी निवासी शेख अफजल कर रहा है। पुलिस ने शेख अफजल को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मोबाइल फोन उसे उसके भांजे इबरार खान एवं असलम शेख ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने इबरार खान एवं असलम शेख को झारखंड से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात बताई। आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने मिलकर शेख अफजल से लूट के लिये देशी कट्टा और गोली मांगकर गए थे। इसी के इस्तेमाल करते हुए दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी इबरार खान के कब्जे से एक जिंदा कारतूस एवं लूट के 5700 रुपए, असलम शेख के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक जेएच 07 एच 3226 व लूट के 4300 रुपए, आरोपी शेख अफजल के कब्जे से घटना में प्रयक्त देशी कट्टा व मोबाइल फोन तथा आरोपी असलम शेख के द्वारा बेचा गया वन प्लस मोबाइल फोन को अनिश अंसारी के कब्जे से जब्त किया गया है। पूरी कार्रवाई में थाना के स्टाफ एएसआई वारले, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, मनोज कुमार सिंह, मिथलेश यादव, आरक्षक नारायण सिंह, विनोद तिर्की, शोभनाथ सिंह, हेमंत कुजूर, राजू लकड़ा, एवं सहायक आरक्षक रवि राम साइबर क्राइम टीम सउनि अंसारी, प्रधान आरक्षक राजू पांडे, नंदू यादव, धिरेन्द्र मधुकर सराहनीय योगदान रहा है।




