ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव : शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य, बीएलओ घर-घर जाकर बाटेंगे पर्ची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

लोकसभा चुनाव : शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य, बीएलओ घर-घर जाकर बाटेंगे पर्ची

By Mohan Rao
Published: April 23, 2024
Share
संवीक्षा बैठक में कलेक्टर व अन्य अधिकारी
SHARE

दुर्ग। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई और इसमें दुर्ग लोकसभा सीट के तहत जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र और 3 आंशिक विधानसभा क्षेत्रों की गतिविधियों को शामिल किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुचारू एवं सफल चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए शुरू से ही प्रभावी तैयारियों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और परेशानी मुक्त तरीके से कराने के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से हर एक नागरिक का मतदान सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि गर्मी का विशेष ध्यान रखते हुए पेयजल, छाँव में बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर 1000 से अधिक मतदाता वाले केंद्रों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। बैठक में चुनाव तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की तैनाती और वापसी, मतदान केंद्रों की स्थापना, मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण, डाक मतपत्र, ईवीएम और वीवीपैट मशीनें और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले में मतदान जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लगातार नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन एवं मतदान केंद्रों की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को आश्वस्त किया साथ ही कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर पर्ची बांटने निर्देशित किया ताकि कोई भी मतदाता वोट देने से न चुके। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरिवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम पाटन दीपक निकुंज, एसडीएम धमधा सोनल डेविड एवं एसडीएम प्रफुल्ल कुमार उपस्थित थे।

गुरुग्राम में ‘ कोवैक्सीन ‘ लगवाने के बाद दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी
छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही खेमराज साहू ने दिखाया साहस, 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार
विधायक वोरा की पहल पर दुर्ग शहर को मिली एक और बड़ी सौगात
Big News : भिलाई में एक्सपोर्ट टैक्स वसूलने जारी होगा नोटिस, निगम ने तैयार की 135 लोगों की सूची
मुख्यमंत्री ने किया राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ… कहा- नवा छत्तीसगढ़ गढऩे में युवा बनेंगे सहभागी… राज्य में गठित होंगे 13269 राजीव युवा मितान क्लब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसएलआरएम में कचरा छटाई के नाम पर लीपापोती, आयुक्त ने रोका एजेंसी का भुगतान
Next Article CG Politics: रायपुर में इस बार 'गड्ढे' भरने पर जोर! कांग्रेस का विकास उपाध्याय पर दाँव कितना होगा कामयाब, महिला और युवा वोटर्स पर है नजर CG Politics: रायपुर में इस बार ‘गड्ढे’ भरने पर जोर! कांग्रेस का विकास उपाध्याय पर दाँव कितना होगा कामयाब, महिला और युवा वोटर्स पर है नजर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?