ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने किया राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ… कहा- नवा छत्तीसगढ़ गढऩे में युवा बनेंगे सहभागी… राज्य में गठित होंगे 13269 राजीव युवा मितान क्लब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने किया राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ… कहा- नवा छत्तीसगढ़ गढऩे में युवा बनेंगे सहभागी… राज्य में गठित होंगे 13269 राजीव युवा मितान क्लब

By @dmin
Published: September 18, 2021
Share
Chief Minister inaugurated Rajiv Yuva Mitan Club… Said – youth will become a participant
Chief Minister inaugurated Rajiv Yuva Mitan Club… Said – youth will become a participant
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं से किए अपने वायदे को आज पूरा करते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोडऩे और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ अवसर पर राज्य के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। वह राज्य की प्रगति में सामाजिक रूप से जिम्मेदार, जागरूक और सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्री टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं मोहम्मद अकबर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं संचालन के लिए जिलों को 19.43 करोड़ रूपए की राशि भी जारी की। राजीव युवा मितान क्लब के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रूपए के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रूपए दिए जाएंगे। राज्य में 13269 क्लबों को वर्ष भर में 132.69 करोड़ रूपए की अनुदान राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत हुई है। इसके माध्यम से हम नवा छत्तीसगढ़ गढऩे की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। इस योजना की शुरूआत कर हम अपने उस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं, जिसे हमने अपने जन घोषणा पत्र में शामिल किया था। इसका उद्ेश्य राज्य के युवाओं को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढऩे में करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि युवा प्रतिभा को तराशना और उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान करने सरकार की जिम्मेदारी है। युवा शक्ति, राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण पूंजी है। इस पूंजी का उपयोग हम राज्य के सर्वांगीण विकास में करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा शक्ति को एक दिशा मिलेगी। जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।

कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति को संगठित करने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोडऩे का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम है। राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इसकी शुरूआत हो रही है। युवाओं के माध्यम से छतीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सचिव एनएन एक्का ने राजीव युवा मितान क्लब के प्रावधान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य युवा महोत्सव 2020 के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजीव युवा मितान क्लब का ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर गठन किया जाएगा। क्लब का पंजीयन फर्म एवं सोसायटी एक्ट के तहत होगा। प्रत्येक क्लब में 20 से 40 युवा होंगे। जिनकी आयु 15 से 40 वर्ष के मध्य होगी। योजना के क्रियान्वयन पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री स्तरीय समिति का गठन होगा। राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। जिला एवं अनुविभाग स्तर पर भी समितियां गठित की जाएंगी। जिलों के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय समिति के संरक्षक होंगे। कार्यक्रम के अंत में संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।

चीन ने झड़प से पहले लद्दाख LAC पर भेजे थे मार्शल आर्ट के लड़ाके, पूरी प्लानिंग के साथ ड्रैगन ने की थी नापाक हरकत
साईं मंदिर सेक्टर-6 में चतुर्थ कुंभाभिषेक 20 से 22 मार्च तक, दक्षिण भारत के वेद पंडित द्वारा की जाएगी साईं की प्राणप्रतिष्ठा
आतंकियों के साथ संपर्क रखने के आरोप में छह सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव
रेलवे का एलान: अगले सात दिन तक रोजाना छह घंटे बंद रहेगा यात्री रिजर्वेशन सिस्टम, जानें क्या है वजह?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरियाणा को आज मिलेगी आठ सुपर हाईवे की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास पेट्रोल की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर, बोलें नितिन गडकरी- एथेनॉल के इस्तेमाल पर बना रहे नीति
Next Article SR Hospital again gave life: the life of a critically admitted woman was saved एसआर हॉस्पिटल ने फिर दिया जीवनदान: गंभीर रूप से भर्ती महिला की बचाई जान…. स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा मिश्रा की देखरेख में हुआ इलाज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?