ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग एसएसपी की बड़ी कार्रवाई : आरक्षक अरविंद मेन्डे सस्पेंड… नाबालिग आरोपी की मां के आरोप के बाद कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग एसएसपी की बड़ी कार्रवाई : आरक्षक अरविंद मेन्डे सस्पेंड… नाबालिग आरोपी की मां के आरोप के बाद कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: November 19, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

भिलाई। दुर्ग एसएसपर विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेन्डे को सस्पेंड कर दिया है। आरक्षक के खिलाफ बुधवार को डबरा पारा की महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। बुधवार को पुरानी भिलाई थाने में बजरंग दल ने घेराव कर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आरक्षक अरविंद मेन्डे के खिलाफ धारा 64 (2) (क) (i) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।  इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

बता दें पीड़िता महिला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के डबरा पारा की रहने वाली है। कुछ दिन पहले पुलिस ने महिला के नाबालिग बेटे पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। महिला का कहना था कि उसने अपने बेटे को छुड़ाने के लिए भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेन्डे से मदद मांगी। इसके लिए उसने आरक्षक का मोबाइल नंबर लिया और उसे अपना नंबर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरक्षक ने बेटे को छुड़ाने के बदले महिला को उसके साथ एक रात बिताने कहा।

महिला का यह भी कहना था कि आरक्षक ने एक दिन पहले मंगलवार को सिरसा गेट के पास आने का दबाव बनाया और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। महिला का कहना है कि उसने आरक्षक की डिमांड को यह कहकर मना किया कि उसका पीरियड चल रहा है। महिला का यह भी आरोप था कि उसके ऐसा कहने पर आरक्षक ने उसके प्राइवेट पार्ट को छूकर चेक किया।  इतना होने के बाद पीडित महिला ने इसकी जानकारी बजरंग दल की महिला नेत्री ज्योति शर्मा को दी। जिसके बाद आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने का घेराव कर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। बताया जा रहा है कि बजरंग दल द्वारा वाट्सएप चैटिंग और बातचीत का आडियो पुलिस को सौंपा गया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक अरविन्द कुमार मेन्डे को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आरक्षक क्रमांक-1211 अरविन्द कुमार मेन्डे थाना पुरानी भिलाई के विरूद्ध 19 नवंबर को थाना पुरानी भिलाई में धारा 64 (2) (क) (i) बीएनएस पंजीबद्ध होने के कारण उसे निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में सम्बद्ध किया जाता है। आरक्षक क्रमांक-1211 अरविन्द कुमार मेन्ढे को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस मामले में सीएसपी भारती मरकामको जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें शुरुआती जांच के बाद 7 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करनी है।

सतत् विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – रमेन डेका
छत्तीसगढ़ की शिक्षा में एक साहसिक छलांग, 10,372 स्कूलों का एकीकरण, शिक्षकों का व्यापक युक्तियुक्तकरण
Breaking News : रायपुर से नागपुर व झारसुगुड़ा तक मिलेगी कवच की सुरक्षा, जल्द शुरू होगा काम
झीरम कांड पर बोले सीएम बघेल, केन्द्र पर साधा निशाना-कहा, कुछ छुपाना चाहती है भाजपा इसलिए नहीं लिया सरेंडर नक्सलियों का बयान
टाटामारी के टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर का हुआ शुभारंभ, सीएम बघेल ने मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट एवं उसके लोगो का किया विमोचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान सम्मान निधि योजना के तहत जीपीएम जिले के 29 हजार 840 किसानों के खाते में अंतरित हुए 5.97 करोड़ रूपये
Next Article नशामुक्त भारत अभियान : छत्तीसगढ़ में 19958 स्थलों पर 6.70 लाख से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?