ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

​​​​​​​ ​​​​​​​ गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश

रायपुर. लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ नवा रायपुर के सेक्टर-24 में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा अध्यक्ष निवास और मंत्रियों के आवास निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इन भवनों का प्लिंथ एरिया के नीचे का भाग प्रगति पर है। श्री साहू ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्याें में गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री एस.के. शर्मा, अधीक्षण अभियंता श्री पी.एम. कश्यप सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लगभग दो महीने पहले 25 अक्टूबर को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-24 में 591 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा अध्यक्ष निवास, मंत्रीगणों के आवास गृह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आवासीय परिसर का भूमिपूजन किया था। राजभवन कुल 12.60 एकड़ में विकसित होगा। यहां दरबार हॉल और सचिवालय भवन सहित विभिन्न भवन होंगे। मुख्यमंत्री आवास एवं कार्यालय 7.50 एकड़ में होगा। विधानसभा अध्यक्ष आवास एवं कार्यालय के लिए 3.19 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इसी प्रकार मंत्रीगण व नेता प्रतिपक्ष आवास एवं कार्यालय 1.50 एकड़ में होगा। ऐसे 13 आवास बनाए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों हेतु 85 आवास बनाए जाएंगे। प्रत्येक आवास 0.45 एकड़ में निर्मित होगा। इन कार्यों के लिए सेक्टर-24 में 158 एकड़ पर तथा सेक्टर-18 में 64 एकड़ कुल 222 एकड़ भूमि आबंटित की गई है, निर्माण कार्य के लिए 24 माह की समयावधि तय की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह
बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन एक लाख से पार, अब तक 40 हजार से ज्यादा युवाओं को भत्ता स्वीकृत
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की हाईटेक तैयारी : एआई तकनीक के साथ लड़ेगी चुनाव, राजधानी में तैयार हुआ वार रूम
नए सत्र में विद्यार्थियों को समय पर मिले किताबें, सीएम साय ने कहा- ऑनलाईन ट्रैकिंग एप से करें निगरानी
किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समंदर किनारे अपनी फिल्म का गाना गुनगुनाते नजर आए अक्षय कुमार
Next Article कृति खरबंदा ने क्यूट फोटो शेयर कर पुलकित सम्राट को किया बर्थडे विश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?