ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम

By @dmin
Published: July 15, 2020
Share
देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम
देश में फिर नहीं लगेगा लॉकडाउन का ताला, माइक्रो स्तर पर चलेगा काम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के लगातार सामने आते मामलों को लेकर देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की अटकलों को सरकार ने विराम लगाया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने फिर से लॉकडाउन का ताला नहीं लगने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। राज्यों के साथ कंटेनमेंट जोन पर फोकस बढ़ाने का काम किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के ही अन्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर माइक्रो लॉकडाउन का अधिकार राज्यों के पास है।
एक वरिष्ठ निदेशक ने बताया कि अगर किसी राज्य के किसी एक निश्चित इलाके, गांव या शहर में केस तेजी से बढ़ते हैं तो वे उक्त इलाके में कुछ दिन का लॉकडाउन लगा सकते हैं। जैसे मध्यप्रदेश ने हर रविवार, उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार की नीति पर काम शुरू किया है।
महाराष्ट्र के पुणे में लॉकडाउन शुरू हुआ है। इसे माइक्रो लॉकडाउन का नाम दिया गया है। हालांकि लॉकडाउन के दुष्प्रभावों और पहले हुई गलतियों से सीख लेते हुए सख्ती से पालन भी जरूरी है। दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर बीते 24 मार्च को जनता कफ्र्यू और उसी रात 12 बजे से 31 मई तक लॉकडाउन के अलग अलग चरण देखने के बाद एक जून से देश अनलॉक की स्थिति में है।
प्रवासी मजदूरों का पलायन, मास्क या शारीरिक दूरी पर ध्यान न देने की वजह से देश के कई हिस्सों में वायरस का फैलाव देखने को मिल चुका है। इसलिए अब केंद्र सरकार नीतिबद्ध तरीके से राज्यों पर निगाह रख रही है।
जानकारी के अनुसार राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से यह कहा जा रहा है कि अगर किसी गली, मोहल्ला या कॉलोनी में केस बढ़ते हैं तो वहां सबसे पहले मिनी माइक्रो यानि कंटेनमेंट जोन पर सक्रिय काम बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो संक्रमण के मरीज तेजी से बढऩे लगेंगे। इस पर भी स्थिति में बदलाव नहीं होता है तो कुछ घंटे या दिन का माइक्रो लॉकडाउन निश्चित सीमा में लगाया जा सकता है।

दिल्ली में लॉकडाउन की फिलहाल जरूरत नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय के ही अधिकारियों का कहना है कि यूपी, बिहार, एमपी और महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी कुछ दिन या वीकेंड पर लॉकडाउन की फिलहाल जरूरत नहीं लग रही है। क्योंकि पिछले 20 से 25 दिन में यहां स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। जांच तेजी से बढ़ी है तो संक्रमण का ग्रोथ रेट भी काफी कम हुआ है। ऐसे में राज्य को फिलहाल कंटेनमेंट जोन पर ही सख्ती दिखाने की सलाह दी है।

Gustakhi Maaf : चुनाव से पहले अब राम पर कोहराम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण…. गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Bhilai Breaking : कैशबेक के लालच में ठगी का शिकार हुई नर्स, शातिर ने खाते से पार कर दिए इतने रुपए
कॉमर्स टैलेंट सर्च में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर शहबाज खान ने कह दी ऐसी बात.. की छूट गई सभी की हंसी
गुस्ताखी माफ़: और इस तरह से रंगों में बंट गया समाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Major accident: house collapses, two girl including two woman died बड़ा हादसा: मकान ढहा, मलबे में दबने से दो महिला सहित एक बच्ची की मौत
Next Article अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच अब कोरोना से डरे बिना करें ट्रेन में सफर, रेलवे ने तैयार कर लिया है पोस्ट कोविड कोच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?