ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी रायपुर में होगी लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग, स्टार क्रिकेटर दिखाएंगे जौहर… तमन्ना भाटिया का लाइव शो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

राजधानी रायपुर में होगी लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग, स्टार क्रिकेटर दिखाएंगे जौहर… तमन्ना भाटिया का लाइव शो

By Mohan Rao
Published: January 8, 2025
Share
राजधानी रायपुर, लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 से 18 फरवरी तक इंटरनेशनल लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग होने जा रहा है। इस लीग में जिसमें क्रिकेटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, युवराज सिंह सहित कई स्टार क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे। इनके साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। लीग के उद्घाटना समारोह में मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपना लाइव शो करेंगी। साथ ही सोनू निगम, हार्डी संधू, विशाल मिश्रा जैसे सिंगर्स और आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर्स भी शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार पिछली बार इंटरनेशनल लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग श्रीलंका में हुआ था। इस बार यह भारत में हो रहा है और इसकी मेजबानी का मौका छत्तीसगढ़ को मिला है। क्रिकेट लीग के COO तरुणेश परिहार ने बताया कि, इस बार छत्तीसगढ़ इसकी मेजबानी करेगा। इसके सभी मैच रायपुर में खेले जाएंगे। इस लीग में सुरेश रैना, शिखर धवन, ड्वेन ब्रेवो, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, युसुफ पठान, कोरी एंडरसन, मोइन अली और तिलकरत्ने दिलशान जैसे खिलाड़ी खेलते दिखेंगे।

15-15 ओवर के होंगे सभी मैच
इंटरनेशनल लीजेंड्स-90 क्रिकेट लीग के सभी मैच 15-15 ओवर के होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, बिग बॉस, दुबई जाएंट, दिल्ली रॉयल्स, राजस्थान किंग, हरियाणा ग्लेडियेटर्स, गुजरात संप्रमी नाम की टीमें होंगी। इस लीग के लिए छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की संभावित टीम भी घोषित कर दी गई है। इसमें सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, अंबाती रायडु, पवन नेगी, सिद्धार्थ कौल, गुरकिरत सिंह मान, ऋषि धवन, उन्मुक्त चंद, अभिमन्यु मियुन, कॉलिन डी, शेल्डन जैक्सन, केवन कूपर, विशाल कुश्वाहा (छत्तीसगढ़) और अभिषेक साकुजा रहेंगे। इस लीग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा रहा है। प्रदेश के अनुभवी खिलाड़ियों को टीम फ्रेंचाइज ने सी कैटेगरी में रखा है। विशाल कुशवाहा, अमित मिश्रा, पुलिसकर्मी कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह शामिल हैं।

काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमला: 13 अमेरिकी सैनिकों सहित 72 लोगों की मौत… आईआईएस के खुरासान ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- नहीं बक्शेंगे आंतकयों को
Good News: CG के 7 जिलों में खुलेगा खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर, खिलाडिय़ों के खिले चेहरे, नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलना होगा आसान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-03 की कार्यकारिणी घोषित
दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत चार की मौत, पांच घायल
बड़ी डील: भारतीय रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा, अडाणी ग्रीन ने इस कंपनी को खरीदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग के कर्नाटका बैंक के 111 खातों में पहुंची लाखों की रकम, खाताधारकों ने दर्ज कराई शिकायत
Next Article राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : सीएम साय ने कहा- उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?