ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमला: 13 अमेरिकी सैनिकों सहित 72 लोगों की मौत… आईआईएस के खुरासान ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- नहीं बक्शेंगे आंतकयों को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमला: 13 अमेरिकी सैनिकों सहित 72 लोगों की मौत… आईआईएस के खुरासान ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- नहीं बक्शेंगे आंतकयों को

By @dmin
Published: August 27, 2021
Share
Fidayeen attack on Kabul airport: 72 people including 13 American soldiers killed
Fidayeen attack on Kabul airport: 72 people including 13 American soldiers killed
SHARE

काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक सामने गुरुवार शाम फिदायीन हमला हुआ। एक के बाद एक तीन धमाके हुए। इन धमाकों की जिम्मेदारी देर शाम तक आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) के खुरासान ग्रुप ने ली। इन धमाकों में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत कुल 72 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने काबुल एयरपोर्ट हमले की निंदा करते हुए कहा कि सैनिकों की मौत बेहद दुखद है, दूसरों की जान बचाने में अमेरिकी सैनिकों का बलिदान हम कभी भुलेंगे नहीं और ना ही माफ करेंगे। हम आतंकियों को ढूंढकर मारेंगे । सैनिकों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे और अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे, हमारा मिशन जारी रहेगा, जरूरत पडऩे पर अतिरिक्त फौज भी भेजेंगे। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काबुल धमाके पर कहा कि इस तरह की दुखद घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए थी। बता दें कि ट्रंप के शासनकाल में ही अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में समझौता हुआ था। 

13 शहीद सैनिकों के सम्मान में चार दिन झुका रहेगा अमेरिकी झंडा
इस बीच अपने शहीद सैनिकों को सम्मान देने के लिए अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज 30 अगस्त की शाम तक आधा झुका रहेगा। गौरतलब है कि काबुल एयरपोर्ट पर हुए धमाके में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई, वहीं 18 से ज्यादा सैनिक इसमें घायल हैं।

सैनिकों को ही बनाया गया था निशाना 
काबुल एयरपोर्ट के ऐबी गेट के बाहर पहला धमाका हुआ था। यहां पर  अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिक तैनात रहते हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर फयरिंग करते हुए ऐबी गेट के पास आया और उसने खुद को बम से उड़ा लिया। दूसरा धमाका ऐबी गेट के ही नजदीक बैरल होटल के बाहर हुआ। माना जा रहा है कि धमाके का उद्देश्य सैनिकों को ही निशाना बनाना था। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने की निंदा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बम धमाके पर बयान जारी करते हुए इसकी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा- हम काबुल में धमाकों की निंदा करते हैं। हम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हैं। ये धमाका बताता है कि हमें आतंकवाद और इसे पोषित करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लाक कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों से ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी
प्रणब मुखर्जी की आत्मकथा का अंश: मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस राजनीतिक दिशा से भटक गई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुकमा और बीजापुर के पुलिस अधिकारियों से चर्चा
राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में लापरवाही का मामला, जगदलपुर के बीईओ को कलेक्टर ने किया निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM said in Sissu - Tourism will increase due to tunnel construction छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष: क्या वाकई प्रदेश में बदल जाएगा सीएम… कल दिल्ली में एआईसीसी की बैठक में हो सकता है फैसला… सीएम व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब
Next Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस केरल में डरा रहा कोरोना: देश कुल मामलों में 67 फीसदी केरल से… लगातार तीसरे दिन 40 हजार से ज्यादा नए मामले

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?