ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनिसेफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दुनिया के 80 करोड़ बच्चों के खून में घुल रहा सीसे का जहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNationalWorld

यूनिसेफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दुनिया के 80 करोड़ बच्चों के खून में घुल रहा सीसे का जहर

By @dmin
Published: August 1, 2020
Share
यूनिसेफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दुनिया के 80 करोड़ बच्चों के खून में घुल रहा सीसे का जहर
यूनिसेफ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दुनिया के 80 करोड़ बच्चों के खून में घुल रहा सीसे का जहर
SHARE

संयुक्त राष्ट्र (एजेेंसी)। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में  कहा गया है कि दुनिया के लगभग तीन चौथाई बच्चे सीसा (लेड) धातु के जहर के साथ जीने को मजबूर हैं। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के सीसा धातु से प्रभावित होने की वजह एसिड बैटरियों के निस्तारण को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही है।
इसकी वजह से यूनिसेफ ने इस तरह की लापरवाही के प्रति आगाह करते हुए इसको तत्काल बंद करने की अपील भी की है। यूनिसेफ और प्योर अर्थ की रिपोर्ट– ‘द टॉक्सिक ट्रूथ: चिल्ड्रंस एक्सपोजर टू लेड पॉल्यूशन अंडरमाइंस ए जनरेशन ऑफ पॉटेंशियल’ के नाम से सामने आई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के करीब 80 करोड़ बच्चों के खून में इसकी वजह से इस जहरीला सीसा धातु का स्तर पांच माइक्रोग्राम प्रति डेसीलीटर या उससे भी ज्यादा है।
यूनिसेफ की इस रिपोर्ट में बच्चों की जितनी संख्या बताई गई है उसके मुताबिक दुनिया हर तीसरा बच्चा इस जहर के साथ जी रहा है। यूनिसेफ ने आगाह किया है कि खून में सीसा धातु के इतने स्तर पर मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। इस रिपोर्ट की दूसरी सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस जहर का मजबूरन सेवन करने वाले आधे बच्चे दक्षिण एशियाई देशों में रहते हैं।

Contents
  • शुरुआती लक्षण नहीं आते नजर
  • रिपोर्ट में पांच देशो का किया जिक्र 
  • बैटरियों के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं

शुरुआती लक्षण नहीं आते नजर

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिएटा फोर के मुताबिक खून में सीसा धातु की मौजूदगी के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते हैं और ये धातु खामोशी के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और विकास को बर्बाद कर देती है। 

रिपोर्ट में पांच देशो का किया जिक्र 

रिपोर्ट में पांच देशों की वास्तविक परिस्थितियों का मूल्यांकन भी किया गया है। इनमें बांग्लादेश के कठोगोरा, जियार्जिया का तिबलिसी, घाना का अगबोगब्लोशी, इंडोनेशिया का पेसारियान और मैक्सिको का मोरोलॉस प्रांत शामिल हैं। इसमें कहा गया कि सीसा धातु में न्यूरोटॉक्सिन होता है जिनके कारण बच्चों की मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है। इसका इलाज भी संभव नहीं है। 

बैटरियों के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह की आय वाले देशों में बैटरियों के सही निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा इनकी री-साइकिलिंग की भी कोई व्यवस्था  नहीं है, जो इस समस्या का सबसे बड़ा कारण है। इन देशों में वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ बैटरियों का कचरा भी काफी निकल रहा है।

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर बनेगी फिल्म, विद्या बालन निभाएंगी किरदार और अमिताभ होंगे उनके नाना के किरदार में
देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ दिलाने वाले मंत्री का इस्तीफा, विवादों में आया धर्मांतरण कार्यक्रम
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे 50 हजार से ज्यादा लोग, दया सिंह ने बताया कैसा रहेगा इस बार का आयोजन
रेलवे ब्रेकिंग: दुर्ग से कानपुर और नवतनवा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. 10 जनवरी से होंगी शुरू
सड़क किनारे जा रहे चार बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Major accident in Visakhapatnam: Crane suddenly collapses at Hindustan Shipyard, 10 dead विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा: हिंदुस्तान शिपयार्ड में अचानक टूट कर गिरा क्रेन, 10 की मौत
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे रक्षाबंधन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का तोहफा: बंदी भाइयों से वीडियो कॉलिंग व फोन पर बात कर सकेंगी बहनें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?