ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाल मैदान दुर्गोत्सव समिति ने विघ्णहर्ता को दिया प्रथम न्योता, सेक्टर-5 गणेश मंदिर पहुंचकर किया आह्वान
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लाल मैदान दुर्गोत्सव समिति ने विघ्णहर्ता को दिया प्रथम न्योता, सेक्टर-5 गणेश मंदिर पहुंचकर किया आह्वान

By Mohan Rao Published August 30, 2025
Share
गणेश जी को दिया न्योता
SHARE

भिलाई। सुभाष नवयुवक जागृति समिति लालमैदान पावर हाउस का युवा प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर 5 स्थित प्राचीन श्री गणेश जी के मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना की। बप्पा को मोदक का भोग लगाया और लालमैदान में मातारानी के शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 का प्रथम आमंत्रण कार्ड भेंटकर आने का विनम्र निवेदन किया। बप्पा के आशीर्वाद स्वरूप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी और भी भव्य और भी सुंदर और सुव्यवस्थित रूप से लालमैदान में मातारानी का नवरात्र उत्सव सफलतापूर्वक पूर्ण हो ऐसी मंगलकामना की आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

ज्ञात हो कि सुभाष नवयुवक जागृति समिति,लालमैदान,पावर हाउस, भिलाई जिसे हम लालमैदान दुर्गोत्सव समिति के नाम से भी जानते है। यह समिति भिलाई-दुर्ग की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में एक प्रमुख समिति है और पिछले 53 वर्षों से लालमैदान के पवित्र प्रांगण में शारदीय नवरात्र के दौरान मातारानी के भव्य और अनोखे पंडाल का निर्माण करवा अपने पंडाल अपने आयोजन के माध्यम से हर वर्ष एक नया संदेश देने का काम करते आ रही हैं। शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान लालमैदान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र होता है।

यह समिति के आयोजन का 54वां वर्ष है और अपनी उसी भव्यता को गरिमा को ध्यान में रखते हुए समिति ने अनूठी पहल की शुरुआत की और अपनी हिंदू संस्कृति, सभ्यता और परंपरा को ध्यान में रखते हुए मातारानी के शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 का प्रथम आमंत्रण कार्ड सेक्टर 5 ,भिलाई स्थित प्राचीन सिद्ध श्री गणेश जी मंदिर में गणपति बप्पा को अर्पण कर आने का न्योता दिया और निर्विघ्न सफल आयोजन का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही माँ सिंहवाहिनी मंदिर (इस मंदिर से लालमैदान में मातारानी के मूर्ति  स्वरूप का आगमन होता हैं),माँ राजराजेश्वी मंदिर (इस मंदिर से निकलती है मातारानी की कलश यात्रा) और एप्लायमेंट मैदान,पावर हाऊस, पंडाल में विराजे सब्जी मंडी के राजा “गणपति जी महाराज” इन सभी मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर समिति के सदस्यों ने आमंत्रण कार्ड अर्पण किया और सफल आयोजन हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव के प्रथम आमंत्रण कार्ड देने वाले समिति के सदस्यों में धनंजय सिंह, सुरेश प्रजापति, अनिरुद्ध गुप्ता, अतुल वर्मा, मनोज तिवारी, अमर साह, ऋषभ वर्मा, बंटी गुप्ता एवं मनीष मौर्या उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एशिया कप मैचों का बदला समय, 7:30 की जगह अब इस समय शुरू होंगे मैच
Next Article महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढांचा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?