ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक

By @dmin
Published: May 28, 2021
Share
भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक
भारत की उम्मीदों को झटका, डोमिनिका कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिशों में लगे भारत की उम्मीदों को फिलहाल के लिए झटका लग गया है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर डोमिनिकाई कोर्ट ने रोक लगा दी है, क्योंकि चोकसी के वकील ने वहां बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है और कहा है कि उसे कानूनी अधिकारों से वंचित कर दिया गया था और उसे शुरू में अपने वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस मामले में आज फिर से सुनवाई होगी। कोर्ट ने 28 मई को स्थानीय समयानुसार नौ बजे सुनवाई के लिए कहा है।

वहीं, डोमिनिका लिंकन कॉर्बेट के कार्यवाहक पुलिस प्रमुख ने बताया कि पीएनबी घोटाले में भारत में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत नहीं बल्कि एंटीगुआ वापस भेजा जाएगा। बता दें कि फिलहाल, चोकसी डोमिनिका पुलिस की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका बंदी या हिरासत में लिए जाने के खिलाफ नागरिकों के पास एक हथिहार है जो नागरिकों को अपने हितों की रक्षा का लिए कोर्ट में जज के पास जाने का शक्ति प्रदान करता है। हालांकि, यह साबित करना होगा कि उसने कोई गैर-कानूनी काम नहीं किया है।
मेहुल चोकसी के डोमिनाका में वकील वेन मार्श ने कहा कि यह न्याय का उपहास है क्योंकि चोकसी कानूनी प्रतिनिधित्व का हकदार है, चाहे वह एंटीगुआ में हो या डोमिनिका में। वहीं, भारत में चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि उनके मुवक्किल (मेहुल चोकसी) को जॉली हार्बर से कई लोगों ने उठाया था, जहां उनके अचानक लापता होने के बाद उनकी कार मिली थी और फिर उन्हें डोमिनिका ले जाया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में चोकसी के डोमिनिकाई वकील वेन मार्शे ने कहा कि मैंने पाया कि उसे (मेहुल चोकसी) बुरी तरह पीटा गया था, उसकी आंखें सूजी हुई थीं और उसके शरीर पर कई जले हुए निशान थे। उसने मुझे बताया कि एंटीगुआ के जॉली हार्बर में उसका अपहरण कर लिया गया था और उन लोगों द्वारा डोमिनिका लाया गया था जिन्हें वह भारतीय मान रहा था। एंटीगुआ पुलिस का मानना है कि उसे किडनैप कर एक जहाज पर ले जाया गया था, जो लगभग 60-70 फीट लंबा था।
चोकसी के डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने कहा कि उन्होंने डोमिनिका को मेहुल चोकसी को सीधे भारत को सौंपने के लिए कहा है। हालांकि, उऩ्होंने कहा कि आखिरकार, यह डोमिनिका सरकार का संप्रभु निर्णय है कि वे किस देश में मेहुल चोकसी को वापस भेजते हैं, जब तक कि कोर्ट अपना फैसला न दे दे।

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग
नरवा विकास योजना: वनांचल में 1962 नालों के 8 लाख हेक्टेयर से अधिक जल ग्रहण क्षेत्र में 38 लाख संरचनाओं का होगा निर्माण… कैम्पा मद से 392 करोड़ स्वीकृत
कोरोना से छत्तीसगढ़ को राहत: संक्रमण की दर घटकर 1.14 प्रतिशत पर पहुंची… बीते 24 घंटों में 383 नए संक्रमित… आज को-मॉर्बिडिटी से हुई एक मौत
मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में कोल्ड स्टोरेज, आदिवासी वाद्ययंत्र निर्माण केन्द्र और नशामुक्ति केन्द्र स्थापित किए जाने की घोषणा
कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण की तैयारी में जुटा एम्स, मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग
Next Article A bridge constructed at a cost of 264 crores was destroyed कोरोनावायरस के फैलाव से बचाने के लिये एनटीपीसी ने बढ़ाया मदद का हाथ… अपने संसाधनों से की अलग अलग राज्यों में 1800 से अधिक बेड की व्यवस्था

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?