ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अच्छे रेट में मक्का बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, जशपुर में व्यापारी को लगाया चूना, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

अच्छे रेट में मक्का बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, जशपुर में व्यापारी को लगाया चूना, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 5, 2025
Share
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक व्यवसायी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। अच्छे रेट में मक्का बेचने का झांसा दिया और 33 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। इस मामले में व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जिले के पत्थलगांव व सन्ना थाना क्षेत्र में अपराध दर्ज हैं। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

22 जून को मारुति राइस मिल व मारुति फ्लाई ऐश ब्रिक्स के संचालक विकास अग्रवाल के द्वारा थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था। मिथलेश साहू ने 10 दिसंबर को अपने साथियों बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल, एवं फिरोज अंसारी के साथ मिलकर उसे मक्का का अच्छा दाम दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 15 मई 25 तक अलग अलग किस्त में 38 लाख 37 हजार रुपए कीमत का 160 टन मक्का ले लिया। मक्का लेने के बाद इसकी पेमेंट कभी नहीं की। बार बार पेमेंट के लिए टालता रहा। इस मामले में शिकायत के बाद मिथलेश साहू व उनके साथियों खिलाफ बीएनएसकी धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। थाना सन्ना क्षेत्र में भी मिथलेश अपने साथी अंशु अग्रवाल से मिलकर किराना दुकान संचालक संतकुमार यादव से चावल की बोरी दिलवाने के नाम पर 80 हजार रुपए ले लिया था। इस मामले में भी संतकुमार यादव की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो कि घटना दिनांक से ही फरार थे। चूंकि मामला दो जगहों से ठगी से संबंधित था। अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए व पुलिस की टेक्निकल टीम के मदद से आरोपियों  को तलाशने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मितलेश साहू झारखंड राज्य के एक गांव निरशा में छिपा है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल झारखंड जाकर, ग्राम निरशा से घेराबंदी कर आरोपी मिथलेश साहू को हिरासत में लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पुलिस के द्वारा पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में  थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक पदुम वर्मा व महिला आरक्षक तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना पत्थलगांव व थाना सन्ना में व्यापारियों से ठगी के मामले में एक आरोपी को झारखंड से लाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, अन्य फरार आरोपियों की पता साजी जारी हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

19 जून को होगा राज्यसभा की 18 रिक्त सीटों के लिए चुनाव, उसी दिन आएगा परिणाम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से लखनऊ में मिले उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद…… संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा
Corona In India: चार दिन बाद संक्रमितो की संख्या 60 हजार से कम, पिछले 24 घंटों में सामने आए 53601 नए मामले….. 871 लोगों की हुई मौत
सेना प्रमुख जनरल नरवणे 3 दिन के दौरे पर साउथ कोरिया रवाना, द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा …
कोरोना पॉजिटिव निकलीं साइना नेहवाल, थाईलैंड ओपन से बाहर बैडमिंटन स्टार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही, सहकारी समितियों में एक लाख बॉटल नैनो डीएपी का किया जा रहा भंडारण
Next Article इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा 'प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह', यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?