ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में लाखों की चोरी का खुलासा : नाबालिग भतीजा ही निकला मास्टर माइंड, दो साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में लाखों की चोरी का खुलासा : नाबालिग भतीजा ही निकला मास्टर माइंड, दो साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम

By Mohan Rao
Published: April 16, 2025
Share
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। शिक्षक कालोनी नूतन चौक भिलाई तीन में हुई लाखों के जेवरात चोरी के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का नाबालिग भतीजा ही इसका मास्टरमाइंड निकला। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया। घटना में एक नाबालिग का पिता भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया राधिका हरदेल पति विजय कुमार हरदेल (41) निवासी नूतन चौक शिक्षक कालोनी भिलाई 3 ने थाना पुरानी भिलाई पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2025 के सुबह 11.00 बजे से 14.04.2025 के सुबह 10.00 बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती 7 लाख 85 हजार रुपए चुरा लिए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठीत कर अज्ञात आरोपी एवं माल चोरी गये सोने चांदी के जेवरात की पतासाजी हेतु लगाया गया था।

पता साजी के दौरान प्रार्थिया के देवर का बेटे से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने सारी सच्चाई बता दी। नाबालिग ने बताया कि उसने सोने चांदी के जेवरात आलमारी से निकालकर नाबालिग साथी को दे दिया। उसके साथी नागालिग ने अपने पिता संतोष दुलानी जिसका सोने चांदी का दुकान है उसे दे दिया। सोने चांदी के जेवरात में से संतोष दुलानी ने एक सोने का बिस्किट वजनी करीबन 15 ग्राम को गिरवी रखा और 1 लाख 30000 अपने बेटे को अपने दोस्त को देने के लिए दे दिया। नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर चांदी के पूरे जेवरात कुल 740.33 ग्राम व सोने के पूरे जेवरात कुल 326.986 ग्राम संतोष दुलानी से जब्त किया गया। अपचारी बालक एवं अभियुक्त का कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से अपचारी बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग एवं अभियुक्त संतोष दुलानी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय भिलाई 03 के समक्ष पेश किया जाएगा।

Durg Breaking : सूने मकानों में चोरी, वकील के घर से साड़ियां व स्टील के बर्तन तो निजी कर्मचारी के घर पर सोने चांदी के जेवर ले उड़े चोर
राहुल गांधी पर हमले की कोशिश! लुधियाना में कांग्रेस नेता पर युवकों ने फेंका झंडा, चन्नी और सिद्धू भी थे मौजूद
स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता भी जरूरी: मंत्री वर्मा
साइंटिस्ट का दावा, 21 जून को सूर्य ग्रहण पर खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस!
हर गांव-शहर में ऐसी संस्था की आवश्यकता, जो महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन के उपयोग और स्वास्थ्यगत समस्याओं के प्रति जागरूक करें: सुश्री उइके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में स्थापित होंगे 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा 
Next Article नक्सल मोर्चे पर फिर मिली बड़ी सफलता : बीजापुर में अलग-अलग क्षेत्रों 22 नक्सली गिरफ्तार… विस्फोटक बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?