ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जटिल रोग से ग्रसित हुआ मजदूर, श्रम कल्याण मंडल ने तत्काल दी 3 लाख रुपए की सहायता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जटिल रोग से ग्रसित हुआ मजदूर, श्रम कल्याण मंडल ने तत्काल दी 3 लाख रुपए की सहायता

By Mohan Rao
Published: May 16, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत कारखाना उद्योगों तथा दस और दस से अधिक कर्मचारियों के नियोजन वाले समस्त संस्थानों में कार्यरत मजदूरों के लिए लगभग 14 कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के मजदूरों को प्राप्त हो रहा है। इसी संदर्भ में पिछले दिनों पता चला कि रायपुर जिले के खरोरा विकासखंड के अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम बिठिया में निवासरत श्रमिक प्रकाश टंडन जटिल बीमारियों से ग्रसित हैं।

श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा व मंडल के कमिश्नर अजितेश पांडेय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उक्त श्रमिक को सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल उसका प्रकरण बनवाया और इस बीमारी की योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि तीन लाख रुपए 3,00,000 धनराशि का चेक लेकर मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ग्राम बिठिया पहुंचे। पंचायत भवन में सरपंच दुष्यंत साहू व अन्य पंच लोगों की उपस्थिति में उक्त जटिल रोग से ग्रसित मजदूर को चेक प्रदान किया गया।

इस दौरान योगेशदत्त मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल मजदूरों के आर्थिक विकास के लिए कटिबद्ध है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक जरूरतों की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और बड़ी संख्या में प्रदेश के मजदूर वर्ग इससे लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंडल की योजनाओं का और अधिक विस्तार होगा तथा प्रत्येक मजदूरों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। श्री मिश्रा ने रोग से ग्रस्त प्रकाश टंडन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु रखे, उन्हें इस बीमारी से लड़ने की क्षमता प्रदान करें। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मंडल के कर्मचारी विवेक दुबे किसरोद राउत, दुष्यन्त साहू, नरेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे।

फैसला: सीएम का चेहरा घोषित नहीं करेगी कांग्रेस, नई रणनीति से चुनावी मैदान में उतरेगी
Fraud : सरकारी नौकरी के नाम पर महिला से 6 लाख की ठगी, शातिर ने तीन विभागों का दिखाया था नियुक्ति आदेश
पशुचारा के लिए इस जिले के किसानों ने 93 हजार क्विंटल से अधिक का किया पैरादान
चक्रधर समारोह में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर… 11 और 12 सितंबर होंगे मुकाबले
अयोध्या में नींव खोदाई में चरण पादुका व खंडित मूर्तियों के मिले अवशेष, पुरातात्विक जांच कराई जाएगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समाधान शिविर : सीएम साय की घोषणा, 132 केवी सब स्टेशन, पीएचसी व हायर सेकेंडरी स्कूल होगा  उन्नयन
Next Article CG Breaking : पत्नी के चरित्र पर था शक, मासूम बेटी की ले ली जान… चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?