ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में लैब टेक्निशियन ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, केमिस्ट्री लैब रूम में फंदे से लटकी मिली लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में लैब टेक्निशियन ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, केमिस्ट्री लैब रूम में फंदे से लटकी मिली लाश

By Mohan Rao
Published: January 4, 2025
Share
लैब टेक्निशियन ने लगाई फांसी
SHARE

भिलाई। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां के केमिस्ट्री लैब रूम में एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखी गई। मृतक की पहचान महाविद्यालय में ही लैब टेक्नीशियन पदुम नगर भिलाई-3 निवासी तिरुपति रामटेके ( 52 ) के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। महाविद्यालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भिलाई 3 के डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में एक लैब टेक्नीशियन तिरुपति रामटेके रामटेके का शव लैब रुम में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला है। जिसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत भिलाई-3 थाने को दी। सूचना पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर व सीएसपी छावनी हरीश पाटिल टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। बताते हैं कि सुबह 9 बजे तिरुपति रामटेके कॉलेज पहुंचा और जरुरी काम का हवाला देकर चपरासी से अपना रूम खोलने को कहा। इसके बाद जब कॉलेज के बाकी स्टाफ अपने समय पर पहुंचने लगे तो उन्होंने केमिस्ट्री लैब में तिरुपति रामटेके की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखी।

पुलिस लिस की मानें तो जिस स्थिति में लाश फंदे पर लटकती मिली है, उससे मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं मृतक के आत्मघाती कदम की सूचना उसके परिजनों को दी गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर बैंक का लोन था। शायद इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक भूतपूर्व सैनिक था। भूतपूर्व सैनिक कोटे से चार – पांच साल पहले उसकी नौकरी असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन के पद पर भिलाई-3 कॉलेज में लगी थी। कुछ समय पहले उसे पदोन्नति मिली थी।

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन सुबह अपने घर से बाल कटवाने के नाम पर बाहर निकाला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इसी बीच कॉलेज के साइंस लैब में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आयुक्त ने की जोन के कार्यों की समीक्षा…. सुबह से शाम तक चली बैठक…. हर कार्य के लिए डेडलाइन तय कर कार्य करने के दिए निर्देश
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत
ब्लैकमेलिंग से परेशान रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
भिलाई ज्वेलर्स दुकान में लगी आग: सिलेंडर फटने से लोगों में हुई अफरा तफरी…
राजधानी रायपुर में 23 से 25 नवम्बर तक होगा राज्य स्तरीय आवास मेला, 2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का होगा शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निकली अंतिम यात्रा, पत्रकारों ने की आरोपी को फांसी देने की मांग
Next Article जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?